Sarva Pitru Amavasya 2026: पितृ दोष से मुक्ति के लिए सबसे उत्तम है सर्वपितृ अमावस्या, जानिए पितरों को प्रसन्न करने के उपाय

Sarva Pitru Amavasya 2026: पितृ पक्ष के दौरान पितरों को प्रसन्न करने और पितृ दोष से मुक्ति के लिए कई उपायों को करना बेहद शुभ माना जाता है. पितृ पक्ष के दौरान सर्वपितृ अमावस्या पर उपाय करना बेहद शुभकारी होता है.

IMAGE.jpg_62177c

सर्वपितृ अमावस्या 2026 (Photo Credit - AI)

विज्ञापन

Sarva Pitru Amavasya Upay: पितृ पक्ष के दौरान पितरों को प्रसन्न करने के लिए उपाय किए जाते हैं. पितृ पक्ष में श्राद्ध कर्म करने के साथ ही कई उपायों को करना चाहिए. पितृ पक्ष में पूर्वजों की मृत्यु की तिथि के दिन श्राद्ध कर्म किया जाता है. पितृ पक्ष में पितृ दोष दूर करने और पूर्वजों का आशीर्वाद पाने के लिए सर्वपितृ अमावस्या का दिन बेहद खास है. पितृ पक्ष की अमावस्या का दिन बेहद खास माना जाता है. इस दिन सभी तिथियों का श्राद्ध कर्म कर सकते हैं.

पितृ पक्ष अमावस्या 2026

पितृ पक्ष की अमावस्या को सर्वपितृ अमावस्या के नाम से जानते हैं. आश्विन माह की अमावस्या तिथि का आरंभ 9 अक्टूबर की रात को 9 बजकर 35 मिनट पर होगा. अमावस्या का समापन 10 अक्टूबर की रात को 9 बजकर 19 मिनट पर होगा. ऐसे में पितृ पक्ष में अमावस्या तिथि 10 अक्टूबर को मान्य होगी. यह दिन पितरों के तर्पण और श्राद्ध के लिए बेहद खास रहेगा. अगर किसी को अपने पूर्वजों की श्राद्ध तिथि नहीं पता है तो, इस दिन श्राद्ध कर सकते हैं.

विज्ञापन

पितृ पक्ष में करें इन चीजों का दान

काले तिल का दान – पितृ पक्ष के दौरान काले तिल का दान करना बेहद शुभ होता है. आप काले तिल, आटा, चावल और भोजन का दान करें. काले तिल का दान करने से पितृ प्रसन्न होते हैं.

कपड़े का दान – व्यक्ति को सर्वपितृ अमावस्या के दिन जरूरतमंद लोगों को कपड़े का दान करना चाहिए. कपड़े का दान करने से आपको पुण्य फल प्राप्त होंगे.

विज्ञापन

चांदी का दान – धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चांदी को पितरों की धातु कहा जाता है. आप चांदी का दान करने में सक्षम हैं तो, चांदी का सिक्का या चांदी की कोई चीज मंदिर में दान करें.

गौ माता की सेवा – श्राद्ध पक्ष में गौ माता की सेवा करनी चाहिए. गौ माता को रोटी खिलानी चाहिए. सर्वपितृ अमावस्या के दिन बेजुबानों को खाना खिलाएं. कुत्ते, कौवे और गाय को भोजन कराएं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ