Chhath Puja 2026 Date: छठ महापर्व चार दिनों तक मनाया जाता है. छठ पूजा बिहार के लोगों के लिए विशेष पर्व है. छठ महापर्व विशेषकर बिहार और उत्तर भारत में मनाया जाता है. इस साल चार दिवसीय छठ पूजा का पर्व कब से कब तक मनाया जाएगा. इसके बारे में आप यहां जान सकते हैं. आइये पंचांग के अनुसार, छठ महापर्व के नहाय-खाय, खरना और अर्घ्य तक की तारीखों के बारे में जानते हैं.
छठ पूजा 2026 नहाय-खाय (Chhath Puja 2026 Nahaye Khaye Date)
कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के साथ छठ पूजा का आरंभ होगा. इस दिन नहाय-खाय मनाया जाता है. 13 नवंबर 2026 दिन शुक्रवार को नहाय खाय है. इस दिन सूर्यदेव और कुल देवी की पूजा की जाती है. इसके साथ ही लौकी की सब्जी, चने की दाल और चावल का भोग लगाकर लगाया जाता है.
छठ पूजा 2026 खरना (Chhath Puja 2026 Kharna Date)
नहाय खाय के दूसरे दिन कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को खरना मनाया जाता है. खरना इस बार 14 नवंबर को मनाया जाएगा. इस दिन गुड़ की खीर का भोग लगाने की परंपरा है.
छठ पूजा 2026 संध्या अर्घ्य (Chhath Puja 2026 Sandhya Arghya Date)
छठ पूजा का पर्व कार्तिक माह की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है. कार्तिक माह षष्ठी तिथि का आरंभ 14 नवंबर 2026 की रात को 11 बजकर 23 मिनट पर होगा. इसका समापन 16 नवंबर की रात को 2 बजे होगा. षष्ठी तिथि पर संध्या अर्घ्य का महत्व होता है. ऐसे में छठ पूजा का महापर्व 15 नवंबर को मनाया जाएगा.
छठ पूजा 2026 उषा अर्घ्य (Chhath Puja 2026 Usha Arghya Date)
छठ महापर्व के आखिरी दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने का महत्व है. छठ पूजा का अंतिम दिन 16 नवंबर को है. इस दिन सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन होगा. ऐसे में छठ पूजा नहाय-खाय से लेकर उषा अर्घ्य तक 13 नवंबर से लेकर 16 नवंबर तक मनाई जाएगी.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.