Kaalchakra: कैसे चंदन लगाने से मिलेगा भाग्य का साथ? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए उपाय
Kaalchakra Today: आज के कालचक्र में चंदन के उपायों के बारे में जानेंगे. चंदन से जुड़े उपायों को करने से भाग्य का साथ मिलेगा. आइये इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं.
Kaalchakra Today 4 October 2026: आज 4 अक्टूबर 2026 को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है. आज अष्टमी तिथि का समापन सुबह 5 बजकर 52 मिनट पर हो गया है. इसके बाद नवमी तिथि आरंभ होगी. पुनर्वसु नक्षत्र और पुष्य नक्षत्र रहेगा. इसके साथ ही परिघ, शिव योग प्रभावी रहने वाला है. कौलव, तैतिल, गर और वणिज करण रहेगा.
आज के कालचक्र में चंदन के इस्तेमाल और चंदन लगाने के बारे में जानेंगे. चंदन के इस्तेमाल से आप लोगों को बहुत ही फायदा होगा. आज राहुकाल, आडल योग और यमगण्ड काल प्रभावी रहेगा. आज के कालचक्र में चंदन के उपायों के बारे में जान सकते हैं. आइये इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं.
विज्ञापन
चंदन से जुड़े उपाय
चंदन को संस्कृत भाषा में श्रीखंडम् कहते हैं. चंदन लगाने से मस्तिष्क और नेत्रों की शक्ति बढ़ती है. माथे पर चंदन लगाने से तनाव दूर होता है. हार्मोन्स संतुलित करने में मदद मिलती है. चंदन के तिलक से दिमाग में शांति और शीतलता बनी रहती है. चंदन से सेराटोनिन, बीटा और एंडोरफिन रसायनों का संतुलन बना रहता है. ऐसा करने से मानसिक शांति बनी रहती है. नींद अच्छी आती है और सिरदर्द की समस्या नहीं होती है.
चंदन का तिलक लगाने से कई फायदे मिलते हैं. चंदन को कीटाणु नाशक होता है. चंदन का तिलक लगाने से मन में बुरे विचार नहीं आते हैं. शिवलिंग पर चंदन का अभिषेक करने और श्रीहरि और उनके अवतारों को सफेद और लाल चंदन का लेप करना चाहिए. चंदन की माला से देवी गायत्री, सरस्वती और माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करना चाहिए.
विज्ञापन
आज के कालचक्र में आप चंदन के इस्तेमाल और इनके फायदों के बारे में जान सकते हैं. आइये प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से इसके बारे में जानते हैं.