Chanakya Niti: 'नवरत्न नियम' क्या है? जिनके पास होती है ये, सफलता और धन खुद चले आते हैं पास

Chanakya Niti: धन और सफलता सिर्फ किस्मत से नहीं, अच्छी आदतों और सही सोच से भी मिलती है. चाणक्य नीति के नीति और नियमों में से 9 ऐसे हैं, जिन्हें विद्वान नवरत्न नियम कहते हैं, जो जीवन को बेहतर से भी बेहतर बनाने की सीख देते हैं. जानिए, कौन-सी हैं वे 9 आदतें जिन्हें अपनाने की सलाह दी गई है.

Chanakya-Niti

Chanakya Niti: हिन्दू परंपरा में साधु-संत को छोड़ कर, जीवन में हर कोई चाहता है कि उसके पास पैसा हो, कामयाबी मिले और जिंदगी सुकून से कटे. लेकिन क्या सिर्फ किस्मत से ऐसा हो जाता है? चाणक्य नीति में बताया गया है कि ‘किस्मत’ भी एक जरूरी चीज है, लेकिन सफलता और धन पाने के लिए कुछ अच्छे कर्म, अच्छी आदतें और सही सोच बहुत जरूरी हैं. चाणक्य नीति के के इन नियमों को कई लोग ‘नवरत्न नियम’ के नाम से भी जानते हैं. आइए जानते हैं, वे 9 आदतें और बातें क्या हैं, जिन्हें आचार्य चाणक्य ने अपनाने की सलाह दी है?

विज्ञापन

समय की कद्र करें

ये हम सभी जानते हैं कि समय एक बार निकल गया तो वापस नहीं आता है. इसलिए काम टालने की आदत को हमेशा के लिए छोड़ें. आचार्य चाणक्य के मुताबिक, जो लोग समय पर काम करते हैं, उनके सफल होने की संभावना 100 गुना ज्यादा होती है.

विज्ञापन

मीठा बोलें

चाणक्य नीति के अनुसार, अच्छी और सम्मानजनक भाषा रिश्ते मजबूत करती है. लोग ऐसे इंसान पर ज्यादा भरोसा करते हैं, जो विनम्र होकर बात करता है.

इनकम के नए रास्ते खोजें

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि सिर्फ एक स्रोत से आय यानी इनकम पर निर्भर रहने के बजाय नई विद्या यानी स्किल सीखें और कमाई के दूसरे मौके तलाशें. आज महंगाई और बेतहाशा खर्च के दौर में यही समझदारी मानी जाती है.

विज्ञापन

पैसे की कद्र करें

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि धन का सम्मान बेहद जरूरी है. कमाना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी उसे संभालकर खर्च करना भी है. बिना सोचे-समझे खर्च करने से आर्थिक परेशानी आ सकती है.

विज्ञापन

सीखना कभी बंद न करें

चाणक्य नीति के अनुसार, ज्ञान प्राप्ति एक निरंतर प्रक्रिया है. नई चीजें और स्किल सीखते रहना आपको आगे बढ़ने में मदद करता है. जितना ज्यादा सीखेंगे, उतने नए मौके मिल सकते हैं.

अपनी योजना हर किसी को न बताएं

यह चाणक्य नीति का बहुत प्रसिद्ध नियम है कि काम पूरा होने से पहले हर प्लान सबको बताना हमेशा सही नहीं माना जाता है. पहले काम करें, फिर उसका नतीजा खुद बोलेगा.

विज्ञापन

जरूरतमंदों की मदद करें

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अपनी क्षमता के अनुसार दान या मदद करना अच्छी बात मानी जाती है. इससे समाज में सकारात्मक माहौल बनता है और इंसान के भीतर संतोष की भावना भी आती है.

विज्ञापन

मेहनत सही दिशा में करें

चाणक्य नीति के मुताबिक मेहनत तो बहुत लोग करते हैं. लेकिन क्या सिर्फ मेहनत करने से बात बन जाती है? उत्तर है, नहीं! इसलिए सही प्लान और सही दिशा में किया गया प्रयास ही बेहतर नतीजे देता है.

सकारात्मक सोच रखें

आचार्य चाणक्य की यह अनमोल सीख है कि हर हालात और परिस्थिति में धैर्य रखना, गुस्से और अहंकार पर काबू रखना और उम्मीद के साथ आगे बढ़ना सफलता की राह आसान बना सकता है.

विज्ञापन

जीवन प्रबंधन की सीख

चाणक्य नीति की इन बातों को कई लोग आज भी जीवन प्रबंधन की सीख मानते हैं. समय की कद्र करना, नई स्किल सीखना, पैसों का सही इस्तेमाल करना, हम्बल यानी विनम्र रहना और सकारात्मक सोच रखना, ये ऐसी आदतें हैं जो किसी भी व्यक्ति की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बेहतर बनाने में मदद कर सकती हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ