Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत? जानिए अष्टमी, नवमी और दशहरा तक की तारीख

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि कब की शुरुआत 11 अक्टूबर से हो रही है. इसका समपान कब होगा और अष्टमी, नवमी और दशहरा की तारीख के बारे में यहां जानें.

IMAGE.jpg_b30ff2

शारदीय नवरात्रि 2026 तारीख (Photo Credit - AI)

Shardiya Navratri 2026: आश्विन माह की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से शारदीय नवरात्रि का आरंभ होता है. इस साल शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से शुरू हो रही है. इस दिन कलश स्थापना की जाएगी. 11 अक्टूबर को नवरात्रि का पहला व्रत रखा जाएगा. नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के स्वरूप की पूजा-अर्चना के लिए खास होते हैं. नौ दिवसीय शारदीय नवरात्रि पर्व का समापन कब होगा? अष्टमी, नवमी और दशहरा कब है आइये इसके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

शारदीय नवरात्रि 2026 तारीख

आश्विन माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि प्रतिपदा 10 अक्टूबर, 2026 की रात को 9 बजकर 19 मिनट पर शुरू होगी. इसका समापन अगले दिन 11 अक्टूबर को रात 9 बजकर 30 मिनट पर होगा. उदयातिथि को महत्व देते हुए. द्रिक पंचांग के अनुसार, प्रतिपदा तिथि 11 अक्टूबर को मान्य होगी. 19 अक्टूबर 2026 को नवमी तिथि के साथ नवरात्रि का समापन हो जाएगा. इसके बाद दशहरा मनाया जाएगा.

विज्ञापन

कब है अष्टमी और नवमी?

द्रिक पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि का आरंभ 18 अक्टूबर 2026 की सुबह 8 बजकर 27 मिनट होगा. इसका समापन 19 अक्टूबर की सुबह 10 बजकर 51 मिनट पर होगा. इसके बाद नवमी तिथि शुरू होगी. नवमी तिथि का समापन 20 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर होगा. पूजा मुहूर्त को देखते हुए अष्टमी और नवमी तिथि से जुड़े अनुष्ठान 19 अक्टूबर को किए जा सकते हैं. इस साल दुर्गा अष्टमी और महानवमी दोनों 19 अक्टूबर को पड़ रही है. इस दिन कन्या पूजन किया जाएगा.

विज्ञापन

कब है दशहरा 2026?

पंचांग के अनुसार, हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि का दशहरा मनाया जाता है. इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक में मनाते हैं. आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 20 अक्टूबर की दोपहर 12 बजकर 50 मिनट से लेकर 21 अक्टूबर की दोपहर 1 बजकर 59 मिनट तक रहेगी. द्रिक पंचांग के अनुसार, इसी दिन विजयादशमी पर्व मनाया जाएगा. दशहरे के अवसर पर देशभर में कई जगहों पर रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ