Tulsi Rules: तुलसी लगाने से पहले जान लें ये 7 गलत जगहें, वरना घर की सुख-समृद्धि पर पड़ सकता है असर

Tulsi Rules: हिन्दू धर्म में घर की तुलसी को सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक मानते हैं। धर्म ग्रंथों और वास्तु के अनुसार, इसे गलत जगह लगाने से शुभ प्रभाव कम हो सकते हैं। जानिए, घर की वे 7 जगहें जहां तुलसी लगाने से बचने की सलाह दी जाती है।

Tulsi
1 / 10

विज्ञापन

तुलसी लगाने के नियम

तुलसी लगाने के नियम2 / 10

Tulsi Rules: हिंदू धर्म में तुलसी सबसे पवित्र पौधा हैं। यह केवल एक पौधा नहीं एक प्राणवान अस्तित्व और घर का मेंबर है। इसलिए यह आस्था और शुभता का प्रतीक है। मान्यता है कि जिस घर में तुलसी होती है, वहां सकारात्मक ऊर्जा, सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। लेकिन हिन्दू धर्म ग्रंथों और वास्तु शास्त्र के मुताबिक, यदि तुलसी को गलत जगह पर रख दिया जाए, तो इसके शुभ फल कम हो जाते हैं। इसलिए पौधा लगाने से पहले सही जगह चुनना बेहद जरूरी होता है। आइए जानते हैं, घर की किन 7 जगहों पर तुलसी नहीं लगानी चाहिए?

विज्ञापन

दक्षिण दिशा

दक्षिण दिशा 3 / 10

वास्तु के अनुसार, तुलसी को दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए। हिन्दू धर्म में यह दिशा 'यम' की है। मान्यता है कि इससे घर में नकारात्मकता बढ़ती है। आर्थिक परेशानियां आती हैं। तुलसी के लिए उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा अधिक शुभ और अच्छी मानी जाती है।

बेडरूम

बेडरूम4 / 10

वास्तु शास्त्र में बेडरूम में तुलसी रखने की सलाह नहीं दी जाती है, क्योंकि यह पूजा और पवित्रता का प्रतीक है। बेडरूम गतिविधियां इसकी पवित्रता से मैच नहीं करती है। इसलिए इसके लिए खुली और साफ जगह बेहतर मानी गई है।

विज्ञापन

रसोई घर

रसोई घर5 / 10

रसोई घर में गर्मी, धुआं, महक और गैस रहता है। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, तुलसी को यहां रखने से बचना चाहिए। इसके लिए ऐसी जगह चुनें, जहां उसे खुली हवा और धूप मिल सके।

बाथरूम या टॉयलेट के पास

बाथरूम या टॉयलेट के पास6 / 10

बाथरूम और टॉयलेट के आसपास तुलसी रखना उचित नहीं माना जाता। इससे तुलसी के प्रभाव में नकारात्मक आ सकती है, जो जीवन में परेशानियां बढ़ाता है।

विज्ञापन

मुख्य दरवाजे के ठीक सामने

मुख्य दरवाजे के ठीक सामने7 / 10

तुलसी का पौधा मुख्य दरवाजे के बिल्कुल सामने नहीं रखना चाहिए। वरना, इससे 'द्वार वेध दोष' लगता है। इसके बजाय थोड़ा किनारे रखना बेहतर माना जाता है। इससे आने-जाने में भी दिक्कत नहीं होती और पौधा सुरक्षित रहता है।

जूते-चप्पलों के पास

जूते-चप्पलों के पास8 / 10

जहां जूते-चप्पल या उसके रैक रखे जाते हैं, वहां तुलसी का गमला नहीं रखना चाहिए। इस पवित्र पौधे के आसपास साफ-सफाई और सम्मान का माहौल बनाए रखना जरूरी है।

विज्ञापन

कांटेदार पौधों के साथ

कांटेदार पौधों के साथ9 / 10

तुलसी के पास कैक्टस और दूसरे कांटेदार और सफेद दूध वाले पौधे रखने से भी बचना चाहिए। वास्तु शास्त्र में इसे शुभ नहीं माना गया है।

इसका भी रखें ध्यान

इसका भी रखें ध्यान10 / 10

इन सबके अलावा तुलसी के पौधे को हमेशा ऐसी जगह रखें, जहां अच्छी धूप और ताजी हवा आती हो। घर में काभी तुलसी का सूखा हुआ पौधा लंबे समय तक नहीं रखनी चाहिए. इसके आसपास कूड़ादान या झाड़ू जैसी चीजें नहीं रखनी चाहिए। हिन्दू धर्म की मान्यता है कि आस्था के साथ-साथ तुलसी पौधे की सही देखभाल भी उतनी ही जरूरी है। सही स्थान, नियमित पानी और साफ-सफाई के साथ रखी गई तुलसी घर के माहौल को बेहतर बनाने में सहायक होती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन