रसोई से कब गायब हुई केरोसिन? LPG के आने के बाद क्यों लोगों ने कर लिया किनारा
ईरान युद्ध से वैश्विक एलपीजी किल्लत के बीच भारत सरकार वैकल्पिक ईंधनों पर नजर डाल रही है. पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने केरोसिन व कोयले को तत्काल विकल्प बताया. कभी रसोई-लालटेन का राजा रहा मिट्टी का तेल अब दशक भर बाद लौटने को तैयार. एनएसओ आंकड़ों से खपत 26% सालाना घटी, लेकिन संकट ने पुरानी यादें ताजा कर दीं.

केरोसिन का स्वर्णिम दौर
2 / 7गांवों में राशन दुकानों पर रियायती केरोसिन हर घर पहुंचता था. लालटेन से रोशनी, स्टोव पर खाना रोजमर्रा का हिस्सा. फणीश्वरनाथ रेणु की 'पंचलाइट' ने इसे अमर किया. सब्सिडी ने इसे सुलभ बनाया.
एलपीजी ने छीना राज
3 / 7उज्ज्वला योजना से सिलेंडर घर-घर पहुंचे. स्वच्छ, सुविधाजनक-केरोसिन हाशिए पर. खपत 2013-23 में 26% घटी. रसोई से डिब्बे गायब हो गए.
बिजली ने रोशनी छीनी
4 / 7बिजली योजनाओं से लालटेनें बंद. बल्ब, इनवर्टर, सोलर ने जगह ली. ग्रामीण विद्युतीकरण ने केरोसिन मांग शून्य कर दी. रोशनी का विकल्प तैयार.
सब्सिडी का अंतिम प्रहार
5 / 72019 में PDS बिक्री व सब्सिडी बंद. खुले बाजार में महंगा हो गया. उपभोक्ता पूरे किनारे कर लिया और व्यावहारिकता खत्म हो गई.
उत्पादन का वैज्ञानिक रहस्य
6 / 7क्रूड ऑयल रिफाइनिंग में डिस्टिलेशन से निकलता केरोसिन. पेट्रोल-डीजल के बीच हल्का ईंधन. विमानन, हीटर, इंडस्ट्री में अब सीमित उपयोग. रसोई से दूर.
भविष्य की चुनौती
7 / 7ग्रीनहाउस गैसें उत्सर्जित करता है केरोसिन. इसकी जगह बायोगैस, RDF पेलेट्स बेहतर विकल्प. संकट ने स्वदेशी ऊर्जा पर जोर दिया.