Ration Card New Rules: राशन कार्ड बनवाने के नियम हुए सख्त, अब घर की फोटो समेत 6 दस्तावेज होंगे जरूरी, जानें पूरी प्रक्रिया
राशन कार्ड बनवाने या नाम सुधारने के नियम सख्त हुए हैं. अब घर की फोटो, OTP वेरिफिकेशन और 6 जरूरी डॉक्यूमेंट्स के बिना नहीं बनेगा राशन कार्ड. जानें पूरी अपडेट

अगर आप नया राशन कार्ड बनवाने जा रहे हैं या पुराने कार्ड में किसी सदस्य का नाम जोड़ने या हटाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है. खाद्य आपूर्ति विभाग ने राशन कार्ड की आवेदन प्रक्रिया में बड़े बदलाव किए हैं. अब केवल आधार कार्ड या पते के प्रमाण से राशन कार्ड नहीं बनेगा. फर्जीवाड़े को रोकने और केवल पात्र परिवारों तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए विभाग ने नियमों को काफी सख्त कर दिया है. आइए, समझते हैं कि अब राशन कार्ड बनवाने के लिए आपको किन-किन चीजों की जरूरत पड़ेगी.
नया राशन कार्ड बनवाने के लिए ये 6 दस्तावेज हैं mandatory
2 / 6खाद्य आपूर्ति विभाग के पोर्टल को इस तरह अपडेट किया गया है कि यदि इन 6 दस्तावेजों में से एक भी कम हुआ, तो आपका ऑनलाइन फॉर्म सबमिट ही नहीं होगा. 1. घर की फोटो. 2. आवेदक का आधार कार्ड. 3. निवास प्रमाण पत्र (Address Proof). आय प्रमाण पत्र (Income Certificate). 4. बैंक पासबुक का विवरण. 5. पासपोर्ट साइज फोटो.
जन्म प्रमाण पत्र जरूरी:
3 / 6परिवार के जितने भी सदस्यों का नाम कार्ड में जोड़ना है, उन सभी का जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) अपलोड करना होगा. अगर जन्म प्रमाण पत्र नहीं है, तो 10वीं (मैट्रिक) की मार्कशीट/प्रमाण पत्र भी मान्य होगा.
हर सदस्य का मोबाइल नंबर और OTP:
4 / 6अब आवेदन करते समय परिवार के हर सदस्य का मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा. उस नंबर पर आए OTP (वन टाइम पासवर्ड) को वेरीफाई करने के बाद ही प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.
मकान और आय का ब्योरा:
5 / 6आपको यह भी बताना होगा कि आपकी कमाई का मुख्य जरिया क्या है, आपके पास पक्के मकान में कितने कमरे हैं और आप टैक्स भरते हैं या नहीं.
ई-केवाईसी (e-KYC) और भौतिक सत्यापन:
6 / 6फॉर्म भरने से पहले संबंधित राशन डीलर के पास जाकर e-KYC कराना अनिवार्य है. इसके अलावा, आपके दिए गए पते और घर की फोटो की फील्ड जांच (Physical Verification) के बाद ही राशन कार्ड जारी किया जाएगा.