Driving License Update Alert: 25 सितंबर से पहले निपटा लें यह काम, वरना सस्पेंड हो सकता है ड्राइविंग लाइसेंस!

Driving License Mobile Number Update 2026: ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए 25 सितंबर तक का समय! जानिए Sarathi Parivahan पोर्टल पर ऑनलाइन नंबर अपडेट करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस.

DL Update Alert
1 / 5
25 सितंबर तक ड्राइविंग लाइसेंस में अपडेट कर लें यह चीज! जानें ऑनलाइन आसान तरीका (फोटो क्रेड‍िट- एआई)

अगर आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License) है और आप नियमित रूप से गाड़ी चलाते हैं, तो यह खबर आपके बेहद काम की है. अक्सर लोग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाकर भूल जाते हैं, लेकिन समय के साथ उसमें फोटो, एड्रेस या मोबाइल नंबर अपडेट न होने से बड़ी मुसीबत खड़ी हो सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ड्राइविंग लाइसेंस धारकों को अपना मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए 25 सितंबर 2026 तक की डेडलाइन की बात कही जा रही है. हालांकि, इस तारीख के आगे बढ़ने की भी संभावना है, लेकिन किसी भी परेशानी या लाइसेंस सस्पेंड/चालान की स्थिति से बचने के लिए इसे समय रहते अपडेट कर लेना ही समझदारी है.  

विज्ञापन

ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नंबर अपडेट करना क्यों जरूरी है?

ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नंबर अपडेट करना क्यों जरूरी है?2 / 5

ई-चालान की तुरंत जानकारी: यदि सड़क पर आपका कोई चालान कटता है, तो उसकी जानकारी तुरंत आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए मिलती है. लाइसेंस रिन्यू कराने, एड्रेस बदलने या डुप्लीकेट DL बनवाने जैसे कामों के लिए OTP आपके रजिस्टर्ड नंबर पर ही आता है.

विज्ञापन

पुराने लाइसेंसधारकों के लिए अलर्ट:

पुराने लाइसेंसधारकों के लिए अलर्ट: 3 / 5

नए ड्राइविंग लाइसेंस में तो मोबाइल नंबर पहले से लिंक होता है, लेकिन जिन लोगों के पास पुराना ड्राइविंग लाइसेंस है, उनमें मोबाइल नंबर अपडेट नहीं रहता.

कैसे चेक करें कि आपका नंबर लिंक है या नहीं?

कैसे चेक करें कि आपका नंबर लिंक है या नहीं?4 / 5

अगर आपको नहीं पता कि आपके DL में कौन सा मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है या नंबर लिंक है भी या नहीं, तो आप परिवहन सेवा (Sarathi Parivahan) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से इसकी स्थिति (Status) चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

घर बैठे ऑनलाइन मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें?

घर बैठे ऑनलाइन मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें? 5 / 5

ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आपको किसी RTO दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है. आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके इसे खुद कर सकते हैं. सबसे पहले सार्थी परिवहन (Sarathi Parivahan) की आधिकारिक वेबसाइट parivahan.gov.in पर जाएं. वेबसाइट के होमपेज पर अपने राज्य (State) का चुनाव करें. इसके बाद Others या Update Mobile Number के ऑप्शन पर क्लिक करें. मांगी गई जानकारियां जैसे कि अपना ड्राइविंग लाइसेंस नंबर (DL Number), जन्म तिथि (Date of Birth) और जारी होने की तारीख दर्ज करें. स्क्रीन पर आपके ड्राइविंग लाइसेंस की डिटेल्स आ जाएगी, इसे एक बार अच्छे से चेक कर लें. अब अपना नया मोबाइल नंबर दर्ज करें और Submit पर क्लिक करें. आपके नए मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसे डालकर वेरिफाई (Submit) कर दें. बस! इतना करते ही आपके ड्राइविंग लाइसेंस में नया मोबाइल नंबर अपडेट हो जाएगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन