Aadhaar Name Change Rules: शादी या तलाक के बाद आधार में कैसे बदलें नाम? जानें सही तरीका और जरूरी डॉक्यूमेंट्स

How to Change Name in Aadhaar: शादी या तलाक के बाद आधार कार्ड में नाम और पता अपडेट करने का आसान तरीका. जानें मैरिज सर्टिफिकेट, तलाक डिक्री और गजट नोटिफिकेशन के नियम.

Aadhaar Card Name Change Rule
1 / 5
बैंक अकाउंट, नया सिम कार्ड (SIM Card) लेने और सरकारी योजनाओं का फायदा उठाने के लिए आधार में सही जानकारी होना सबसे पहला कदम है.

शादी हो या तलाक, जिंदगी के इन बड़े बदलावों के साथ कई बार हमारे नाम और पते भी बदल जाते हैं. अगर आप शादी के बाद अपने नाम में पति का सरनेम जोड़ना चाहती हैं, तलाक के बाद अपना पुराना नाम वापस पाना चाहती हैं या फिर अपना नाम कानूनी रूप से बदलना चाहती हैं, तो इसके लिए आपके आधार कार्ड (Aadhaar Card) का अपडेट होना बेहद जरूरी है. बैंक अकाउंट, नया सिम कार्ड (SIM Card) लेने और सरकारी योजनाओं का फायदा उठाने के लिए आधार में सही जानकारी होना सबसे पहला कदम है. आइए समझते हैं कि शादी, तलाक या नाम बदलने पर आपको कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी और यह काम कैसे होगा.

विज्ञापन

शादी के बाद नाम और पता बदलना

शादी के बाद नाम और पता बदलना 2 / 5

शादी के बाद अगर आप अपना सरनेम बदलना चाहती हैं या पति का नाम और नया पता (Address) जोड़ना चाहती हैं तो इसके ल‍िए सरकारी मैरिज सर्टिफिकेट सबसे मुख्य डॉक्यूमेंट है. अगर आपके मैरिज सर्टिफिकेट पर आपकी फोटो लगी है, तो यह नाम, नया पता और रिश्ते (Spouse Name) तीनों के पक्के सबूत के तौर पर काम करता है. अगर सर्टिफिकेट पर फोटो नहीं है, तो इसके साथ आपको अपना कोई पुराना फोटो पहचान पत्र, जैसे क‍ि पैन कार्ड या वोटर आईडी भी देना होगा. ऑनलाइन एड्रेस अपडेट करते समय पति और पत्‍नी दोनों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आता है, जिससे प्रोसेस पूरा होता है.

विज्ञापन

तलाक के बाद पुराना नाम वापस पाना

तलाक के बाद पुराना नाम वापस पाना 3 / 5

तलाक के बाद अगर आप पति का सरनेम हटाकर अपना शादी से पहले वाला (My maiden name) नाम वापस दर्ज कराना चाहती हैं तो इसके लिए आपको फैमिली कोर्ट से मिली ऑफिशियल तलाक की डिग्री (Divorce Decree) जमा करनी होगी. अगर कोर्ट के इस कागज पर आपकी फोटो नहीं है, तो आपको इसके साथ अपनी एक अन्य वैध फोटो आईडी जैसे क‍ि पासपोर्ट, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस लगानी होगी.

अपनी मर्जी से नाम बदलना

अपनी मर्जी से नाम बदलना 4 / 5

अगर आप बिना शादी या तलाक के, अपनी मर्जी से अपना नाम बदलना चाहते हैं, तो इसके लिए एक अलग कानूनी प्रक्रिया होती है. इसके लिए आपको सबसे पहले स्थानीय अखबारों में नाम बदलने का विज्ञापन देना होता है और फिर सरकारी गजट में अपना नया नाम प्रकाशित कराना होता है. इस बात पर गौर करें क‍ि सरकारी गजट नोटिफिकेशन सिर्फ आपके नाम के सबूत (Proof of Identity) के तौर पर काम करता है. इसे पते (Address) या जन्मतिथि के सबूत के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. पते के लिए आपको बिजली का बिल या राशन कार्ड जैसे अलग डॉक्यूमेंट देने होंगे.

विज्ञापन

अपडेट कराते समय रखें इन बातों का ध्यान

अपडेट कराते समय रखें इन बातों का ध्यान5 / 5

UIDAI के नियमों के मुताबिक, जब भी आप ऑनलाइन या आधार केंद्र (Aadhaar Centre) जाकर अपडेट कराएं, तो जो भी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें वे बिल्कुल साफ होने चाहिए और उन पर आपकी फोटो स्पष्ट दिखनी चाहिए. इससे आपका फॉर्म रिजेक्ट नहीं होगा और आपका काम पहली बार में ही हो जाएगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन