मेट्रो में मोबाइल छूट जाए या खो जाए तो कैसे मिलेगा वापस, कहां करनी होती है शिकायत?

मेट्रो में सफर के दौरान अगर आपका मोबाइल छूट जाए या गुम हो जाए तो क्या फोन वापस मिल सकता है. इसके लिए कहां शिकायत करनी होती है. आइए जानते हैं सारी डिटेल्स.

METRO PHONE LOST.jpg
1 / 7

अगर मेट्रो में सफर करते समय आपका फोन उसमें छूट जाए तो घबरान की जरूरत नहीं है. मेट्रो खोए हुए सामान को वापस पाने के लिए एक प्रोसेस होती है. सही टाइम पर शिकायत करने से आपका फोन मिलने की संभावना बढ़ जाती है.

विज्ञापन

सबसे पहले हेल्प डेस्क या कंट्रोल रूम पहुंचें

सबसे पहले हेल्प डेस्क या कंट्रोल रूम पहुंचें2 / 7

जिस मेट्रो स्टेशन पर आपको लगे कि मोबाइल गुम हुआ है तत्काल वहां मौजूद कंट्रोल रूम या हेल्प डेस्क पर पहुंचे. वहां मौजूद कर्मचारी आपके मोबाइल और घटना से जुड़ी जानकारी लेंगे. अपनी पूरी जानकारी और मोबाइल डिटेल्स वहां नोट करवाएं.

विज्ञापन

हेल्पलाइन और CISF की भी लें मदद

हेल्पलाइन और CISF की भी लें मदद3 / 7

हर मेट्रो सेवा की अपनी हेल्पलाइन होती है, जहां शिकायत दर्ज कराई जा सकती है. जैसे दिल्ली मेट्रो का हेल्पलाइन नंबर 155370 है. इसके अलावा स्टेशन पर तैनात CISF कर्मियों को भी तुरंत सूचना दें. वे शिकायत दर्ज कराने और आगे की प्रक्रिया में आपकी मदद करते हैं.

ऐसे पता करें मोबाइल मिला या नहीं

ऐसे पता करें मोबाइल मिला या नहीं4 / 7

हर शहर की मेट्रो का अपना लॉस्ट एंड फाउंड विभाग होता है.इसकी जानकारी संबंधित मेट्रो की ऑफिशियर वेबसाइट पर उपलब्ध रहती है. अगर दिल्ली मेंट्रो में फोन खोया है तो वेबसाइट के लॉस्ट एंड फाउंड सेक्शन में जाकर डेट के हिसाब से देख सकते हैं कि आपका मोबाइल मिला या नहीं.

विज्ञापन

सीधे इस लिंक पर भी कर सकते हैं चेक

सीधे इस लिंक पर भी कर सकते हैं चेक5 / 7

दिल्ली मेट्रो में खोए सामान की जानकारी देखने के लिए आपर सीधे इस लिंक https://delhimetrorail.com/lost-found-list पर भी जा सकते हैं. यहां डेट के हिसाब से सामान के लिस्ट रहती है.

मोबाइल मिल जाए तो यहां से मिलेगा

मोबाइल मिल जाए तो यहां से मिलेगा6 / 7

अगर वेबसाइट पर आपका मोबाइल मिलने की जानकारी दिखाई देती है तो उसे मेट्रो के Lost and Found Office से वापस लिया जा सकता है. जैसे दिल्ली मेट्रो का लॉस्ट एंड फाउंड ऑफिस कश्मीरी गेट स्टेशन पर है.

विज्ञापन

मोबाइल लेने के लिए क्या साथ ले जाएं?

मोबाइल लेने के लिए क्या साथ ले जाएं?7 / 7

मोबाइल लेने के लिए आपको अपने साथ एक वैलिड पहचान पत्र लेकर जाना होगा. अधिकारियों द्वारा पहचान और जरूरी जांज पूरी करने के बाद आपका मोबाइल आपको वापस दे दिया जाएगा. (Images Credit-AI)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन