LPG ग्राहकों के लिए अलर्ट! 16 अगस्त तक नहीं कराया eKYC तो रुक सकती है गैस बुकिंग और सब्सिडी

LPG ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है. अगर आपने 16 अगस्त के पहले ये काम पूरा नहीं किया तो आपकों सिलेंडर बुकिंग और सब्सिडी से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

kyc
1 / 7

रसोई गैस आज लगभग हर घर की जरूरत है. अगर आपर भी LPG कनेक्शन का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए eKYC से जुड़ी यह जानकारी बेहद जरूरी है. सरकार और पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से गैस उपभोक्ताओं के रिकॉर्ड को अपडेट करने की लिए  eKYC प्रक्रिया अनिवार्य की गई है.

विज्ञापन

16 अगस्त तक निपटा लें eKYC का काम

16 अगस्त तक निपटा लें eKYC का काम2 / 7

देशभर में इसे लेकर अभियान चलाया जा रहा है. अगर 16 अगस्त तक eKYC नहीं कराई गई किसी भी ग्राहक को गैस बुकिंग, सब्सिडी समेत दूसरी सेवाओं में परेशानी हो सकती है. इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि गैस से जुड़ी सेवाओं का लाभ सही उपभोक्ताओं तक पहुंचता रहे.

विज्ञापन

इन LPG ग्राहकों को तुरंत करानी चाहिए eKYC

इन LPG ग्राहकों को तुरंत करानी चाहिए eKYC3 / 7

eKYC सभी LPG ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन कुछ उपभोक्ताओं को इसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर लेना चाहिए. इसमें वो लोग शामिल है जिन्होंने इसे कभी अपडेट नहीं कराया या हाल ही में अपना मोबाइल नंबर, घर का पता या दूसरी पर्सनल जानकारी बदली है. ऐसे में अगर एजेंसी की तरफ से eKYC के लिए SMS या कॉल आया है तो ऐसे ग्राहक को बिना देर किए इसे पूरा करना चाहिए.

eKYC नहीं कराई तो क्या हो सकता है?

eKYC नहीं कराई तो क्या हो सकता है?4 / 7

अगर तय सीम के बाद भी eKYC पूरी नहीं की जाती है तो एजेंस के सर्वर पर आपका नया रिकॉर्ड अपडेट नहीं माना जाएगा. इसके सिलेंडर बुक करने में परेशानी हो सकती है. इसके अलावा खाते में आने वाले सब्सिडी की रकम भी रोकी जा सकती है.

विज्ञापन

गैस एजेंसी जाकर ऐसे पूरी करें eKYC

गैस एजेंसी जाकर ऐसे पूरी करें eKYC5 / 7

एजेंसी पर eKYC कराने के लिए अपना आधार कार्ड और गैस कनेक्शन की पासबुक साथ लेकर जाएं. फिर वहां के कर्मचारी आपके आधार नंबर से जरूरी जानकारी वेरिफाई करेगा. इसके बाद बायोमेट्रिक के जरिए eKYC पूरी की जाएगी और आपकी जानकारी अपडेट हो जाएगी.

घर बैठे कर सकते हैं eKYC

घर बैठे कर सकते हैं eKYC6 / 7

अगर आपको एजेंसी नहीं जाता तो आप घर बैठे भी ये कर सकते हैं. इसके लिए गैस कंपनी जैसे इंडेन, भारत गैस या एचपी गैस की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप खोलें. अपने अकाउंट से लॉग इन करने के बाद eKYC या KYC Update सेक्शन पर जाएं. यहां LPG कंज्यूमर नंबर, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और आधार नंबर दर्ज करें. इसके बाद OTP वेरिफिकेशन करें और eKYC प्रोसेसे को पूरा करें.

विज्ञापन

eKYC के लिए इन बातों का रखें ध्यान

eKYC के लिए इन बातों का रखें ध्यान7 / 7

eKYC कराने के लिए आधार कार्ड, गैस कनेक्शन की पासबुक या LPG कंज्यूमर नंबर और आधार से लिंक चालू मोबाइल नंबर अपने पास रखें. अगर गैस एजेंसी की ओर से मांगा जाए तो कोई अन्य पहचान पत्र या एड्रेस प्रूफ भी देना पड़ सकता है. अगर आपका मौजूदा मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है, तो पहले उसे अपडेट कराएं ताकि OTP में परेशानी न हो. किसी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, आधार नंबर या बैंक की जानकारी शेयर न करें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन