EPFO के 34 करोड़ सब्सक्राइबर्स को कब-कितना मिलेगा ब्याज? केंद्रीय मंत्री ने बताई तारीख

PF Interest Rate: प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले करोड़ों सब्सक्राइबर्स के लिए खुशखबरी है. EPFO ने घोषणा की है कि 15 जुलाई को लगभग 34 करोड़ ईपीएफ खातों में फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए 8.25% ब्याज जमा किया जाएगा. EPFO के नए CITES सिस्टम के जरिए सब्सक्राइबर्स के खातों में 1.44 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा ब्याज की रकम जमा की जाएगी.

EPFO PF Interest Rate, PF account balance check, EPFO interest credit date
1 / 6

PF Interest Rate: देश के करोड़ों नौकरीपेशा लोगों के लिए एक बेहद अच्छी खबर है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सब्सक्राइबर्स लंबे समय से अपने पीएफ (Provident Fund) खातों में ब्याज का पैसा ट्रांसफर होने का इंतजार कर रहे थे. अब इस इंतजार को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ हो गई है.

विज्ञापन

15 जुलाई को क्रेडिट होगा सालाना ब्याज

15 जुलाई को क्रेडिट होगा सालाना ब्याज2 / 6

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने स्पष्ट किया है कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से जुड़े 34 करोड़ सब्सक्राइबर्स के खातों में 15 जुलाई को वित्त वर्ष 2025-26 का सालाना ब्याज क्रेडिट होगा. नए सेंट्रलाइज्ड आईटी प्लेटफॉर्म के लागू होने के बाद इस प्रक्रिया में लगने वाले समय में काफी कमी आई है. पहले यह राशि सितंबर-अक्टूबर के दौरान जमा की जाती थी. अब यह प्रक्रिया ऑटोमेटेड हो गई है, जिससे प्रोसेसिंग का समय कम हो गया है.

विज्ञापन

EPFO की आधिकारिक वेबसाइट से जानें PF बैलेंस

EPFO की आधिकारिक वेबसाइट से जानें PF बैलेंस3 / 6

आप EPFO की आधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov.in पर जाकर अपना बैलेंस जान सकते हैं. EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद ई-पासबुक पर क्लिक करें. इस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना UAN नंबर, पासवर्ड और कैप्चा भरना होगा. ऐसा करने पर आपको पीएफ खाते से जुड़ी जानकारियां दिखने लगेंगी. यहां आपको मेंबर आईडी दिखेगी. इसे सेलेक्‍ट करेंगे तो आपको E-Passbook पर अपना पीएफ बैलेंस दिखने लगेगा.

PF का बैलेंस जानने के लिए ये प्रक्रिया फॉलो करें

PF का बैलेंस जानने के लिए ये प्रक्रिया फॉलो करें4 / 6

अपने पीएफ खाते का बैलेंस जानने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है. आप घर बैठे अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं. इसके लिए पहले आपको उमंग ऐप को डाउनलोड करना होगा. इसके बाद अपने फोन नंबर को रजिस्टर कर ऐप में लॉगिन करें. टॉप लेफ्ट कॉर्नर में दिए गए मेन्यू में जाकर ‘Service Directory’ में जाएं. यहां EPFO विकल्प को सर्च कर क्लिक करें. यहां View Passbook में जाने के बाद अपने UAN नंबर और OTP के जरिए बैलेंस देख लें.

विज्ञापन

कितना मिलेगा ब्याज?

कितना मिलेगा ब्याज?5 / 6

प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले लोगों के लिए पीएफ एक अनिवार्य सरकारी बचत योजना है. इसमें कर्मचारी अपनी बेसिक सैलरी का 12% हिस्सा कंट्रीब्यूट करता है जबकि कंपनी भी इतना ही योगदान देती है. एम्प्लॉयर के कंट्रीब्यूशन में से 8.33% कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) में जाता है. ईपीएफ अकाउंट में जमा रकम पर ब्याज मिलता है. अगर आपके पीएफ खाते में 1 लाख रुपये की राशि जमा हैं तो आपको 8,250 रुपये ब्याज मिलेगा.

मिस्ड काल और एसएमएस

मिस्ड काल और एसएमएस6 / 6

आपके पीएफ अकाउंट से जो नंबर लिंक है, उस नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड-कॉल करनी होगी. मिस्ड-कॉल करने के तुरंत बाद आपको आपके रजिस्टर नंबर पर एक मैसेज प्राप्त होगा, जिसमें PF बैलेंस की जानकारी मिलेगी. आप एसएमएस के जरिए पीएफ खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपका UAN नंबर ईपीएफओ के साथ रजिस्टर्ड होना चाहिए. सबसे पहले रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से EPFOHO UAN लिखकर 7738299899 पर एसएमएस करें. आपको बैलेंस से जुड़ी जानकारी जिस भाषा में उसके उसके लिए विकल्प चुनना होगा. जैसे- हिंदी के लिए EPFOHO UAN HIN लिखकर मैसेज करना होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन