चांद की चांदनी, दुआओं का नूर... इन चुनिंदा पैगामों को भेजकर कहें अपने करीबियों को ईद मुबारक

आज 20 मार्च को सऊदी अरब, यूएई और अन्य खाड़ी देशों में ईद धूमधाम से सेलिब्रेट की जा रही है. इस्लाम धर्म में ईद-उल-फितर एक महत्वपूर्ण त्योहार है. यह रमजान के 30 दिन पूरे होने के अगले दिन मनाई जाती है. भारत में 19 मार्च को शव्वाल का चांद नजर नहीं आने के कारण कल यानी 21 मार्च को ईद मनाई जाएगी. ईद के दिन लोग मस्जिद में नमाज अदा करते हैं. अपने रिश्तेदारों, दोस्तों, पड़ोसियों से गले मिलकर ईद मुबारक बोलते हैं. एक-दूसरे का सेवइयों से मुंह मीठा कराते हैं. आप भी कल धूमधाम से ईद मनाने का इंतजार कर रहे हैं और इस खास मौके पर अपनों को ईद मुबारक बोलने के लिए चुनिंदा ईद-उल-फितर के लिए बधाई संदेश सर्च कर रहे हैं तो यहां डालें इन मैसेज पर नजर...

eid.jpg_b2acde
1 / 13

विज्ञापन

अपनों को भेजें ईद का पैगाम

अपनों को भेजें ईद का पैगाम2 / 13

ईद का चांद जब नजर आया, खुशियों का मौसम साथ लाया. दुआ है कि हर खुशी आपके कदम चूमे और ईद के दिन आपको हर खुशी मिले. चांद की चांदनी से रोशन हो आपका जहां, ईद के दिन खुशियां हों वहां. ईद मुबारक!

विज्ञापन

ईद पर दें दुआएं

ईद पर दें दुआएं3 / 13

अल्लाह आपकी दुआएं कुबूल करे, आपके गुनाहों को माफ करे. ईद की हार्दिक शुभकामनाएं भेज रहे हैं, आपका दिल प्यार और कृतज्ञता से भर जाए. ईद का यह खूबसूरत अवसर आपके जीवन को अनंत आशीर्वादों से भर दे. मुबारक हो ईद का त्योहार!

अपनों को यूं कहें ईद मुबारक

अपनों को यूं कहें ईद मुबारक4 / 13

अल्लाह आपकी हर दुआ कबूल करे और आपको हर परेशानी से दूर रखें. आप सभी को ईद की बहुत-बहुत बधाई!

विज्ञापन

ईद 2026

ईद 20265 / 13

सेवइयों की मिठास की तरह, आपके घर-परिवार और रिश्तों में भी ढेर सारा प्यार हमेशा बना रहे. ईद 2026 की हार्दिक बधाई!

यूं कहें ईद की मुबारकबाद

यूं कहें ईद की मुबारकबाद6 / 13

ईद का ये प्यारा त्योहार, आपके जीवन में लाए खुशियां अपार. आपके और आपके परिवार को ईद-उल-फितर की मुबारकबाद!

विज्ञापन

ईद मुबारक शुभकामनाएं

ईद मुबारक शुभकामनाएं7 / 13

चांद को चांदनी मुबारक, फलक को सितारे मुबारक और आपको हमारी तरफ से ईद मुबारक!

ईद मुबारक शुभकामनाएं संदेश

ईद मुबारक शुभकामनाएं संदेश8 / 13

ईद का चांद मुस्कुरा रहा है, हर घर में उजाला छा रहा है. आपके दामन में भी खुशियां ही खुशियां हों, हमारा दिल बार-बार रब से यही दुआ कर रहा है. ईद मुबारक!

विज्ञापन

ईद मुबारक संदेश

ईद मुबारक संदेश9 / 13

खुशियों का पैगाम लेकर, रहमतों का अनमोल इनाम लेकर, आई है ईद. रब करे आपकी हर दुआ कबूल हो, ईद आए हर बार खुशियां हजार लेकर. आपको ईद मुबारक!

ईद मुबारक

ईद मुबारक10 / 13

नफरत की दीवार को गिरा दो आज, दिलों में मोहब्बत जगा दो आज. ईद का दिन है खुशियों का पैगाम, हर चेहरे पर मुस्कान सजा दो आज. आपको ईद की शुभकामनाएं!

विज्ञापन

ईद मुबारक इमेज

ईद मुबारक इमेज11 / 13

रात ढली, चांद मुस्कुराया, ईद का पैगाम संग लाया. दुआओं की महक, मोहब्बत की रोशनी, हर दिल में बस जाए यह नर्मी, यह सादगी. ग़म मिटें, खुशियां खिलें हर ओर, ईद का उजाला फैले हर घर के द्वार. ईद मुबारक!

ईद मुबारक मैसेज

ईद मुबारक मैसेज12 / 13

आज गले मिलें, भूलें हर रंजिश, दिल में बसाएं मोहब्बत की ख़ुशबू की बारिश. रंग-बिरंगे कपड़े, मीठी सी सेवइयां, हर चेहरे पर चमक, हर आंख में कहानियां. ईद है मिलन, ईद है प्यार, ईद है रब का सबसे प्यारा उपहार. हैप्पी ईद-उल-फितर!

विज्ञापन

ईद मुबारक मैसेज इन हिंदी

ईद मुबारक मैसेज इन हिंदी13 / 13

रमज़ान की मेहनत, दुआओं का असर, ईद का दिन लाए खुशियों का सफर. हर गम हो दूर, हर खुशी हो पास, ईद मुबारक हो आपको, दिल से ख़ास. ईद मुबारक!

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन