पाकिस्तान में क्यों चढ़ा IPL देखने का क्रेज? गूगल पर क्या-क्या सर्च कर रहे लोग, जानिए पूरी लिस्ट

गूगल ट्रेंड्स के ताजा डाटा से पता चलता है कि पाकिस्तान में IPL को लेकर जबरदस्त दिलचस्पी है. लोग बड़ी संख्या में 'IPL कैसे देखें' जैसे सवाल सर्च कर रहे हैं. इसके साथ ही मोबाइल, इंटरनेट और सोशल मीडिया से जुड़े कई सवाल भी ट्रेंड में हैं.

IPL Match 2026
1 / 6
Credit: AI

विज्ञापन

पाकिस्तान में IPL का जबरदस्त क्रेज

 पाकिस्तान में IPL का जबरदस्त क्रेज2 / 6

पाकिस्तान में भले ही Indian Premier League (IPL) ऑफिशियल तरीके से उपलब्ध न हो, लेकिन वहां के लोगों में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. गूगल ट्रेंड्स के मुताबिक, बड़ी संख्या में लोग ये जानना चाहते हैं कि IPL को पाकिस्तान में कैसे देखा जा सकता है.

विज्ञापन

सबसे ज्यादा सर्च क्या हुआ?

सबसे ज्यादा सर्च क्या हुआ?3 / 6

पिछले 30 दिनों के डेटा में 'how to watch IPL in Pakistan' सबसे ज्यादा सर्च किए गए सवालों में शामिल है. ये दिखाता है कि IPL की लोकप्रियता पड़ोसी देशों में भी तेजी से बढ़ रही है. कई यूजर्स IPL देखने के लिए ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की जानकारी भी खोजते हैं.  Tapmad जैसे प्लेटफॉर्म पर क्रिकेट कंटेंट मिल जाते हैं और ऐसे ऑप्शन की खोज बढ़ रही है.

क्रिकेट क्यों है सबसे बड़ा कारण?

क्रिकेट क्यों है सबसे बड़ा कारण?4 / 6

IPL दुनिया की सबसे बड़ी T20 लीग में से एक है, जिसमें कई इंटरनेशनल खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं. इसी वजह से पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस भी इस लीग को देखने के लिए उत्सुक रहते हैं.

विज्ञापन

सिर्फ IPL नहीं, ये भी सर्च कर रहे लोग

सिर्फ IPL नहीं, ये भी सर्च कर रहे लोग5 / 6

गूगल डेटा के मुताबिक, पाकिस्तान में लोग ये सवाल भी खूब सर्च कर रहे हैं- मोबाइल नंबर कैसे चेक करें,  स्क्रीनशॉट कैसे लें,  WiFi पासवर्ड कैसे बदलें, ई-चालान कैसे चेक करें  

ट्रेंड में टेक्नोलॉजी से जुड़े सवाल

ट्रेंड में टेक्नोलॉजी से जुड़े सवाल 6 / 6

पाकिस्तानी यूजर्स इंटरनेट और मोबाइल से जुड़ी बेसिक जानकारी के लिए भी गूगल का सहारा ले रहे हैं. जैसे Gmail अकाउंट रिकवर करना, Instagram डिलीट करना और Facebook पासवर्ड बदलना जैसे सवाल ट्रेंड कर रहे हैं. साथ ही आर्थिक मुद्दे भी ट्रेंड में हैं. लोग 'petrol subsidy कैसे मिले' जैसे सवाल भी बड़ी संख्या में सर्च कर रहे हैं. (All Photos Credit: Freepik)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन