क्या करती हैं IIT बाबा अभय सिंह की पत्नी प्रीतिका, कैसे हुई दोनों की मुलाकात? जानिए पूरी प्रेम कहानी

महाकुंभ से चर्चा में आए IIT बाबा अभय सिंह शादी के बाद फिर सुर्खियों में हैं. उनकी पत्नी प्रीतिका एक इंजीनियर हैं और कर्नाटक से ताल्लुक रखती हैं. जानिए उनका प्रोफेशन, मुलाकात और पूरी प्रेम कहानी

IIT Baba Abhay Singh wife Preetika
1 / 5
Credit: Social Media

विज्ञापन

कौन हैं प्रीतिका?

कौन हैं प्रीतिका?2 / 5

IIT बाबा अभय सिंह की पत्नी प्रीतिका एक एजुकेटेड और प्रोफेशनल महिला हैं, जिनका बैकग्राउंड इंजीनियरिंग से जुड़ा हुआ है. वो कर्नाटक के मंगलुरू की रहने वाली हैं और अपनी पढ़ाई भी वहीं से पूरी की है. प्रीतिका हमेशा से ही पढ़ाई में अच्छी रही हैं और उन्होंने टेक्निकल फील्ड में अपनी पहचान बनाई. प्रीतिका पेशे से एक इंजीनियर हैं और उन्होंने टेक्निकल सेक्टर में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रोफेशनल रूप से काम किया है.

विज्ञापन

कैसे हुई मुलाकात?

कैसे हुई मुलाकात?3 / 5

अभय सिंह और प्रीतिका की मुलाकात करीब एक साल पहले कोयंबटूर में हुई थी. अभय सिंह ने बताया कि वो 2025 के महाकुंभ के बाद महाशिवरात्रि पर सद्गुरू के आश्रम गए थे, जहां वो प्रीतिका से मिले. कोयंबटूर में वही पर उनकी प्रीतिका से मुलाकात हुई थी. शुरुआत में दोनों के बीच नॉर्मल बातचीत हुई, जो धीरे-धीरे एक मजबूत कनेक्शन में बदल गई. आखिरकार उन्होंने इस रिश्ते को शादी में बदलने का फैसला लिया.

कब और कहां हुई शादी?

कब और कहां हुई शादी?4 / 5

अभय सिंह और प्रीतिका ने 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हिमाचल प्रदेश के एक मंदिर में शादी की. विवाह का आयोजन सादगी और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया, जिसमें केवल करीबी लोग ही शामिल हुए. इसके बाद 19 फरवरी को दोनों ने कोर्ट मैरिज भी की, जिससे उनका विवाह कानूनी रूप से भी पूरा हुआ.

विज्ञापन

शादी के बाद क्या प्लान?

शादी के बाद क्या प्लान?5 / 5

शादी के बाद ये कपल अपने जीवन को एक नए मकसद के साथ आगे बढ़ाना चाहता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों मिलकर शिक्षा और आध्यात्म को जोड़ने की दिशा में काम करना चाहते हैं. उनका सपना 'सनातन यूनिवर्सिटी' जैसी पहल शुरू करना है, जहां पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक शिक्षा को एक साथ जोड़ा जाए. (All Photos Credit: Social Media)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन