शिफ्ट ओवर के टाइम ही बॉस देता है काम? तो इस शख्स की तरह दीजिए मजेदार जवाब, बोलती हो जाएगी बंद!
आजकल ऑफिस में देर तक काम करना एक चलन बन गई है. अगर कोई कर्मचारी समय से घर निकल रहा है तो उसे ऐसा फील करवाया जाता है, कि उसने कोई क्राइम किया है. लॉग-आउट के वक्त नए काम थमा दिए जाते हैं. इसी बीच एक कर्मचारी का अपने बॉस को दिया गया 'मजेदार' लेकिन 'करारा' जवाब इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. इस जवाब को लेकर इंटरनेट यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. हम बताएंगे कि आखिर क्या था वो जवाब जिसने बॉस को सोचने पर मजबूर कर दिया.

आजकल ऑफिस में देर तक काम करना एक चलन बन गई है. अगर कोई कर्मचारी समय से घर निकल रहा है तो उसे ऐसा फील करवाया जाता है, कि उसने कोई क्राइम किया है. लॉग-आउट के वक्त नए काम थमा दिए जाते हैं. इसी बीच एक कर्मचारी का अपने बॉस को दिया गया 'मजेदार' लेकिन 'करारा' जवाब इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. इस जवाब को लेकर इंटरनेट यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. हम बताएंगे कि आखिर क्या था वो जवाब जिसने बॉस को सोचने पर मजबूर कर दिया. (AI Image)
एक्स्ट्रा वर्किंग ऑवर्स!
2 / 7ऑफिस की भागदौड़ और एक्स्ट्रा वर्किंग ऑवर्स! क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो आधी रात तक ऑफिस के काम में उलझे रहते हैं? (AI Image)
जब बॉस को दिखाई रोबोट की फोटो
3 / 7करियर कोच साइमन इंगारी ने एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है. एक कर्मचारी ने अपने बॉस को रोबोट की फोटो दिखाई और पूछा - 'ये क्या है?' (AI Image)
बॉस का जवाब
4 / 7जब बॉस ने कहा कि यह एक 'रोबोट' है, तो कर्मचारी ने अगला सवाल दागा - 'क्या इसका कोई परिवार है? क्या इसे नींद की जरूरत है?' (AI Image)
करारा पलटवार
5 / 7जवाब 'नहीं' में मिलने पर कर्मचारी ने अपनी बात रखी. उसने कहा - 'सर, मैं रोबोट नहीं हूं. मुझे आराम, नींद और परिवार के साथ समय बिताने की जरूरत है.' (AI Image)
लेट नाइट शिफ्ट
6 / 7कर्मचारी ने बॉस को याद दिलाया कि उसे अक्सर आधी रात के करीब काम दिया जाता है. यह व्यवहार एक इंसान के साथ नहीं, मशीन के साथ किया जाता है. (AI Image)
रोबोट का रिज्यूमे
7 / 7आखिरी में कर्मचारी ने चुटकी लेते हुए कहा - 'अगर कंपनी को 24 घंटे काम करने वाला चाहिए, तो मैं कुछ रोबोट्स के रिज्यूमे भेज देता हूं.' (AI Image)



















