कार से महंगी छोटी गाय, बादाम से महंगा दूध, PM मोदी की तस्वीर से बदली जिंदगी

Rajendra Atal Inspire PM Modi: सहारनपुर के पशु प्रेमी राजेंद्र अटल इन दिनों दुनिया की सबसे छोटी गाय के पालन को लेकर चर्चा में हैं. उनकी जिंदगी में नया मोड़ तब आया जब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छोटी गाय के साथ स्नेह जताते हुए देखा. यही दृश्य उनके लिए प्रेरणा बन गया.

rajendra atal inspire PM modi
1 / 4

Rajendra Atal Inspire PM Modi: सहारनपुर से पशु-पक्षियों से खास लगाव रखने वाले पशु प्रेमी राजेंद्र अटल की एक अनोखी और दिलचस्प कहानी सामने आ रही है. पीएम मोदी की तस्वीर से प्रेरित होकर उन्होंने  'पुंगनूर' गाय पालन शुरू किया है. अब वह इस नस्ल को स्थानीय स्तर पर विकसित कर लोकप्रिय बनाना चाहते हैं. हालांकि राजेंद्र के पास पहले से ही कई तरह के जानवर मौजूद हैं, अब वे इस खास नस्ल की गाय को भी पालेंगे.

विज्ञापन

3 फीट से भी कम होती है इस गाय की ऊंचाई

3 फीट से भी कम होती है इस गाय की ऊंचाई2 / 4

प्रधानमंत्री मोदी से प्रेरित होकर राजेंद्र ने मध्य प्रदेश से 'पुंगनूर' नस्ल की गाय मंगवाई, जिसे दुनिया की सबसे छोटी गायों में गिना जाता है. करीब सवा दो फीट ऊंचाई वाली यह गाय देखने में जितनी आकर्षक है, उतनी ही शांत और मिलनसार भी है. यह गाय तेजी से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है और सबके साथ आसानी से घुल-मिल भी जाती है. राजेंद्र का मकसद अब इस नस्ल को सहारनपुर में विकसित करना है, ताकि इच्छुक लोगों को आसानी से उपलब्ध हो सके.

विज्ञापन

बादाम से भी ज्यादा महंगा है एक लीटर दूध

बादाम से भी ज्यादा महंगा है एक लीटर दूध3 / 4

इस छोटी गाय की खासियत सिर्फ इसकी कद-काठी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका दूध भी बेहद खास और महंगा है. बाजार में ये दूध हजार रुपये प्रति लीटर से भी ज्यादा कीमत पर बिक रहा है. यानी यह बादाम को भी कीमत के मामले में पीछे छोड़ रहा है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस गाय के दूध का उपयोग शिवलिंग पर अभिषेक के लिए भी बेहद शुभ माना जाता है, जिससे इसकी डिमांड भी और बढ़ जाती है.

4 लाख रुपये से अधिक है गाय की कीमत

4 लाख रुपये से अधिक है गाय की कीमत4 / 4

राजेंद्र अब 'पुंगनूर' नस्ल की ब्रीडिंग पर काम कर रहे हैं और चाहते हैं कि सहारनपुर भी इस अनोखी पहल का केंद्र बने. करीब चार लाख रुपये से अधिक कीमत वाली इस गाय को पालन आसान नहीं है, लेकिन राजेंद्र का जुनून और पशु प्रेम इसे एक मिशन में बदल चुका है. उनकी यह पहल न सिर्फ लोगों को आकर्षित कर रही है, बल्कि यह भी दिखा रही है कि प्रेरणा अगर सही मिले, तो छोटे से कदम भी बड़ी पहचान बना सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन