IPL मैच से पहले दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट! कल 25 अप्रैल को भूलकर भी इन रास्तों पर न जाएं, वरना उठाएंगे परेशानी
IPL Match 2026: दिल्ली में 25 अप्रैल को होने वाले IPL मैच के चलते ट्रैफिक मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव किया गया है. ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से कुछ रास्तों पर जाने से बचने और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने की सलाह दी है.

दिल्ली में होगा बड़ा मुकाबला
2 / 825 अप्रैल 2026 को Delhi Capitals और Punjab Kings के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला होगा. ये मैच Indian Premier League 2026 का अहम मैच है, जो अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. स्टेडियम की क्षमता सीमित होने के बावजूद हजारों दर्शकों के आने की उम्मीद है, जिससे आसपास के इलाकों में भारी भीड़ और ट्रैफिक दबाव बढ़ सकता है.
ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी क्यों जरूरी?
3 / 8मैच को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. अधिकारियों का कहना है कि मैच वाले दिन स्टेडियम के आसपास और सेंट्रल दिल्ली के कई हिस्सों में ट्रैफिक धीमा रह सकता है. इसलिए लोगों को सलाह दी गई है कि वे वैकल्पिक रास्ते अपनाएं और जरूरी कामों के लिए टाइम सही से मैनेज करें.
किन रास्तों पर सबसे ज्यादा असर?
4 / 8ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, Bahadur Shah Zafar Marg, Jawaharlal Nehru Marg और ITO के आसपास सबसे ज्यादा भीड़ रह सकती है. ये सभी रास्ते स्टेडियम के नजदीक होने की वजह से मैच के समय ट्रैफिक का सेंटर बन जाते हैं. ऑफिस टाइम और मैच टाइम के ओवरलैप से हालात और खराब हो सकते हैं.
पार्किंग की सीमित सुविधा
5 / 8Arun Jaitley Stadium के आसपास पार्किंग की सुविधा बेहद सीमित रहेगी. सिर्फ पास धारकों को ही पार्किंग एरिया में एंट्री मिलेगी. ऐसे में आम दर्शकों को प्राइवेट व्हीकल लाने से बचने की सलाह दी गई है, क्योंकि गलत पार्किंग पर चालान भी हो सकता है.
पब्लिक ट्रांसपोर्ट ही बेहतर ऑप्शन
6 / 8ट्रैफिक पुलिस ने साफ कहा है कि मैच देखने जाने वाले दर्शक Delhi Metro का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें. मेट्रो स्टेशन स्टेडियम के पास होने की वजह से ये सबसे सुविधाजनक ऑप्शन है. इसके अलावा डीटीसी बस और ऑटो का इस्तेमाल भी ट्रैफिक दबाव को कम करने में मदद करेगा.
टाइम से घर से निकलें
7 / 8मैच के दिन दोपहर से ही ट्रैफिक का दबाव बढ़ना शुरू हो जाएगा और शाम तक ये बेकाबू हो सकता है. इसलिए यात्रियों को सलाह दी गई है कि वो अपने डेस्टिनेशन तक पहुंचने के लिए एक्सट्रा टाइम लेकर निकलें. खासकर जिन लोगों को अस्पताल, रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट जाना है, उन्हें पहले से प्लानिंग करनी चाहिए.
दर्शकों के लिए सुरक्षा और एंट्री नियम
8 / 8मैच देखने आने वाले दर्शकों को सिर्फ तय एंट्री गेट का ही इस्तेमाल करना होगा. सुरक्षा जांच के चलते एंट्री में समय लग सकता है, इसलिए जल्दी पहुंचना बेहतर रहेगा. साथ ही, स्टेडियम में ऐसी चीजें ना ले जाएं, जिनपर बैन हो ताकि आपको बिना किसी झंझट के स्टेडियम में एंट्री मिल सके. वहींदिल्ली में इस समय तेज गर्मी पड़ रही है और तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है. ऐसे में दर्शकों को पानी की बोतल, कैप और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है. (All Photos Credit: Freepik)



















