आज भी बसते हैं दुनिया के 5 सबसे प्राचीन शहर, एक तो पिछले 5000 सालों से भारत में!

दुनिया में कुछ शहर ऐसे हैं जो समय के कई तूफान झेलने के बाद भी आज तक बसते आ रहे हैं. ये शहर सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि हमारे अतीत की जिंदा पहचान हैं. हम इस स्टोरी में जिन शहरों के बारे में बात करेंगे, उनका इतिहास आज का नहीं बल्कि कई हजार साल पुराना है और आज भी वो शहर आबाद है. आइए जानते हैं इनके बारे में.

World Heritage Ancient Cities
1 / 6

विज्ञापन

2 / 6

सीरिया की राजधानी दमास्कस को दुनिया के सबसे पुराने लगातार बसे शहरों में गिना जाता है. माना जाता है कि यहां हजारों साल पहले बस्तियां बसनी शुरू हुईं थी और आज भी यह शहर घनी आबादी के साथ आबाद है. इस शहर ने रोमन, उमय्यद और कई अन्य सभ्यताओं का दौर देखा है और आज भी सांस्कृतिक केंद्र बना हुआ है.

विज्ञापन

3 / 6

ग्रीस की राजधानी एथेंस इतिहास और दर्शन का केंद्र रही है. सुकरात, प्लेटो और अरस्तू जैसे दार्शनिकों की भूमि माने जाने वाले इस शहर का इतिहास हजारों साल पुराना है. यहां की प्राचीन इमारतें और स्मारक आज भी पर्यटकों को आकर्षित करते हैं.

4 / 6

सुसा प्राचीन काल में एक महत्वपूर्ण शहर था, जो आज के ईरान के शुश क्षेत्र से जुड़ा माना जाता है. यह टाइग्रिस नदी के पास स्थित था और व्यापार व प्रशासन का प्रमुख केंद्र हुआ करता था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा माना जाता है कि एक बार शहर को पूरी तरह से अश्शूरियों द्वारा नष्ट कर दिया गया था, लेकिन फिर से इसका पुनर्निर्माण करा दिया गया.

विज्ञापन

5 / 6

भारत का वाराणसी दुनिया के सबसे पुराने बसे शहरों में शामिल है. गंगा नदी के किनारे बसा यह नगर काशी और बनारस नाम से भी मशहूर है. माना जाता है कि यह शहर पिछले 5000 सालों से स्थ्ति है, जो धार्मिक आस्था, प्राचीन मंदिरों और सांस्कृतिक विरासत के कारण सदियों से लोगों के दिलों में बसता आया है. वाराणसी को हिंदू धर्म का प्रमुख तीर्थ माना जाता है. यहां स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा के घाट हर साल लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करते हैं.

6 / 6

बुल्गारिया का प्लोवदिव लगभग 4000 ईसा पूर्व से अस्तित्व में माना जाता है. यह शहर फारसी, थ्रेसियन और ओटोमन सभ्यताओं का केंद्र रहा है. आज यह यूरोप के सबसे पुराने शहरों में गिना जाता है और तेजी से उभरता पर्यटन स्थल बन चुका है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन