दुनिया में पहली बार कब लागू किया था 'क्वारंटीन' का नियम? COVID-19 आने से वर्षों पहले 30 दिन तक बंद कमरे में रहे लोग, जानिए क्यों
आज कोरोना महामारी के बाद लगभग हर व्यक्ति क्वारंटीन शब्द को जानने लगा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी शुरुआत सैकड़ों साल पहले हुई थी?

COVID-19 में क्वारंटीन वाला दौर भूले से नहीं भुलाया जाता है. उस दौरान न सड़क पर कोई दिखता था और न ही किसी की हिम्मत होती थी कि वह बाहर घर के गेट पर पास भी बैठ जाए. लेकिन सवाल दिमाग में अक्सर आता है कि आखिर यह क्वारंटीन आया कहां से? सबसे पहले कहां लागू हुआ था इसका नियम?
महामारी रोकने के लिए बना था यह खास नियम
2 / 7बहुत कम लोग ये बात जानते हैं कि क्वारंटीन के नियम आज के समय का नहीं, बल्कि यूरोप की एक बड़ी महामारी से जुड़ा हुआ है. उस समय लोगों की जान बचाने और संक्रमण रोकने के लिए ऐसा कदम उठाया गया था, जिसका असर यह रहा कि आज दुनिया कई बड़े खतरे से बच रही है.
पहली बार कब लागू हुआ क्वारंटीन
3 / 7जानकारी के अनुसार, 27 जुलाई 1377 को आज के क्रोएशिया के शहर डबरोवनिक (पहले के रागूसा) में पहली बार क्वारंटीन का नियम लागू किया गया था. क्योंकि उस समय यूरोप में प्लेग तेजी से फैल रहा था, इस बीमारी को शहर में प्रवेश करने से रोकने के लिए बाहर से आने वाले यात्रियों और व्यापारियों को तय समय तक अलग रखा जाता था.
कितने दिन रहना पड़ता था क्वारंटीन
4 / 7कहा जाता है कि, शुरुआत में बाहर से आने वाले लोगों को शहर में प्रवेश देने से पहले लगभग 30 दिनों तक अलग स्थान पर रखा जाता था. इस दौरान यह देखा जाता था कि उनमें किसी संक्रामक बीमारी के लक्षण तो नहीं हैं. बाद में इस अवधि को बढ़ाकर 40 दिन कर दिया गया, ताकि संक्रमण फैलने का खतरा और कम हो सके.
रगुसा में कितना फायदेमंद रहा ये तरीका
5 / 7रिपोर्ट बताते हैं कि क्रोएशिया के शहर डबरोवनिक (पहले के रागूसा) में क्वारंटीन के नियमों को लागू करने का फैसला काफी फायदेमंद साबित हुआ. इसका अंदाजा आप ऐसे लगा सकते हैं कि नियम लागू होने के बाद 44 साल तक प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया था.
यहीं से आया 'क्वारंटीन' शब्द
6 / 7'क्वारंटीन' शब्द इटैलियन भाषा के 'क्वारंतीनो' शब्द से निकला है, जिसका अर्थ 40 होता है. यही कारण है कि 40 दिनों तक अलग रहने की व्यवस्था को धीरे-धीरे क्वारंटीन कहा जाने लगा. समय के साथ यह शब्द दुनियाभर में स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण नियमों के रूप में जाना जाने लगा.
आज भी महामारी से बचा रहा ये तरीका
7 / 7साल 2020 में कोरोना महामारी के दौरान दुनिया के ज्यादातर देशों ने संक्रमण से बचने के लिए अपने-अपने देश में क्वारंटीन के नियम लागू किए थे. इसका नतीजा यह हुआ कि आज हम करोना जैसे खतरनाक वायरस से बच गए हैं और उसपर काबू भी पा लिया है. यह भी पढ़ें:-पथरी से राहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं ये खास ‘खीरा’? जानिए इसके फायदे और खाने का तरीका



















