इस राज्य में 28 जुलाई और 3 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानें क्यों मिली छुट्टी
तमिलनाडु के तेनकासी और नमक्कल जिलों में 28 जुलाई और 3 अगस्त को स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालयों के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है. जानिए क्या है इन छुट्टियों का कारण.

तमिलनाडु के तेनकासी और नमक्कल जिलों में धार्मिक आयोजनों के चलते स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालयों के लिए लोकल छुट्टी घोषित किया गया है. हालांकि, इन छुट्टियों के दौरान परीक्षाएं और कुछ जरूरी सरकारी सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी.
किस जिले में 28 जुलाई को छुट्टी?
2 / 6तमिलनाडु के तेनकासी जिले में 28 जुलाई 2026, मंगलवार को लोकल होलिडे यानी स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है. जिला प्रशासन ने यह फैसला श्री संकरणारायणस्वामी मंदिर में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध आडी तपासु महोत्सव को देखते हुए लिया है. इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं.
क्यों खास है तेनकासी जिले का आडी तपासु महोत्सव?
3 / 6आडी तपासु पर्व तमिल महीने 'आडी' में मनाया जाने वाला महत्वपूर्ण धार्मिक उत्सव है. इस पर्व को लेकर मान्यता है कि, देवी गोमती अम्मन ने इसी दिन कठोर तपस्या कर भगवान शिव और परमात्मा की एकता का संदेश दिया था. इस पर्व पर मंदिरों में विशेष पूजा और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं.
परीक्षाओं पर कोई छूट नहीं
4 / 6जिला में भले ही स्थानीय अवकाश का ऐलान कर दिया गया हो, लेकिन जिला प्रशासन ने साफ किया है कि 28 जुलाई को पहले से निर्धारित सरकारी परीक्षाओं पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा. परीक्षा देने वाले सभी छात्रों, ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों और परीक्षा कार्य से जुड़े अधिकारियों को अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आना होगा.
भरपाई के लिए 1 अगस्त को खुले रहेंगे सभी दफ्तर
5 / 6मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह छुट्टी Negotiable Instruments Act, 1881 के तहत घोषित नहीं किया गया है. इसलिए तेनकासी जिले के सभी बैंक सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे. वहीं, जिला कोषागार भी सीमित कर्मचारियों के साथ कार्य करेगा. हालांकि, छुट्टी की भरपाई के लिए 1 अगस्त 2026 को सभी सरकारी कार्यालय और शैक्षणिक संस्थान पूरे दिन खुले रहेंगे.
नमक्कल जिले में 3 अगस्त को रहेगी छुट्टी
6 / 6तमिलनाडु के नमक्कल जिले में भी 3 अगस्त 2026 को स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालयों में लोकल छुट्टी रहेगी. यह छुट्टी वलविल ओरिविझा समारोह और आडी पेरुक्कु पर्व के अवसर पर घोषित किया गया है. इस छुट्टी की भरपाई 8 अगस्त को कार्य दिवस रखकर की जाएगी. यह भी पढ़ें: पीएम सूर्य घर योजनाः मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा उत्तर प्रदेश