'टॉयलेट फ्लश भी नहीं, हाथ धोना भी मना!' इस शहर में क्यों जारी हुआ ऐसा अजीबोगरीब आदेश?

अमेरिका के एक शहर में लोगों को अचानक सुबह एक इमरजेंसी अलर्ट मैसेज आया, जिसमें प्रशासन ने उन्हें अगले आदेश तक टॉयलेट इस्तेमाल से लेकर सिंक में हाथ धोने से भी बना कर दिया है. जानें क्यों?

America Ke City Me Toilet Flush Par ROK Kyu
1 / 6

अमेरिका के मिशिगन राज्य के एक शहर में लोगों को अचानक ऐसा अलर्ट मिला, जिसे पढ़कर हर कोई हैरान रह गया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने लोगों से टॉयलेट फ्लश करने, सिंक और शॉवर का इस्तेमाल न करने की अपील की है. आखिर इसके पीछे क्या वजह थी और क्यों यह फैसला लेना पड़ा, आइए जानते हैं इस स्टोरी में.  

विज्ञापन

वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में आई दिक्कत

वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में आई दिक्कत2 / 6

अमेरिका के मिशिगन राज्य के ग्लैडविन शहर में तेज आंधी-तूफान के दौरान बिजली सीधे वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट पर गिर गई. इस हादसे से पानी और सीवेज सिस्टम को कंट्रोल करने वाला प्लांट अचानक बंद हो गया. जिसका असर पूरे शहर में जरूरी सेवाओं पर पड़ने लगा.

विज्ञापन

लोगों को मिला इमरजेंसी मैसेज

लोगों को मिला इमरजेंसी मैसेज3 / 6

अगली सुबह शहर के लोगों के मोबाइल पर प्रशासन की ओर से एक जरूरी संदेश भेजा गया. इसमें साफ कहा गया कि अगले आदेश तक कोई भी व्यक्ति अपने घर का टॉयलेट फ्लश न करे, सिंक में पानी न बहाए और शॉवर का इस्तेमाल भी न करे. इस संदेश को पढ़ने के बाद यकीनन हर कोई हैरान रह गया.

क्यों लिया गया ऐसा फैसला

क्यों लिया गया ऐसा फैसला4 / 6

अधिकारियों के अनुसार प्लांट बंद होने के कारण सीवेज पाइपों पर दबाव तेजी से बढ़ रहा था. ऐसे में अगर लोग लगातार पानी बहाते या फ्लश करेंगे, तो गंदा सीवेज उल्टा बहकर घरों के बाथरूम, किचन और नालियों से बाहर आ सकता था. इससे घरों में गंदगी, बदबू और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं पैदा होने का खतरा बढ़ सकता है.

विज्ञापन

इमरजेंसी टीमें दिन-रात कर रही हैं मरम्मत

इमरजेंसी टीमें दिन-रात कर रही हैं मरम्मत5 / 6

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रशासन ने इमरजेंसी टीमों को तुरंत मौके पर तैनात किया है. कर्मचारी खराब हुए प्लांट की मरम्मत और सीवेज सिस्टम को ठीन करने के लिए लगातार जुटे हुए हैं. अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और सेवाएं जल्द बहाल करने की कोशिश की जा रही है.

लोगों की सुविधा के लिए लगाए गए पोर्टेबल टॉयलेट

लोगों की सुविधा के लिए लगाए गए पोर्टेबल टॉयलेट6 / 6

जब तक प्लांट पूरी तरह ठीक नहीं हो जाता, तब तक प्रशासन ने शहर के कई सार्वजनिक स्थानों पर पोर्टेबल टॉयलेट की सुविधा उपलब्ध कराई है. पार्क, सिटी हॉल और बाजार जैसे इलाकों में अस्थायी टॉयलेट लगाए गए हैं, ताकि लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए ज्यादा परेशानी का सामना न करना पड़े. (Image: Pexels) यह भी पढ़ें: हर किसी की जुबान पर है ‘Vasteguna Huiya’! क्या आप जानते हैं इस Gen Z शब्द का हिंदी मतलब?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन