Roman Reigns के WWE टाइटल पर मंडराया खतरा, 150 किलो का रेसलर वापसी के बाद ट्राइबल चीफ को करेगा तहस-नहस!

रोमन रेंस के लिए ये साल अभी तक शानदार रहा है. उन्होंने शुरुआत में मेंस रॉयल रंबल मैच जीता. इसके बाद उन्होंने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप हासिल की. खैर रेंस के विरोधी को लेकर अब एक बढ़िया खबर सामने आ रही है.

WWE
1 / 6
कौन होगा रोमन रेंस का विरोधी?

साल 2020 से 2024 तक रोमन रेंस ने WWE में एकछत्र राज किया. वो 1316 दिन तक चैंपियन रहे थे. इस दौरान उन्होंने दिग्गजों को हराया. 2025 उनके लिए अच्छा नहीं रहा. 2026 में अभी तक उन्होंने खूब नाम कमाया है. मेंस रॉयल रंबल मैच में उन्होंने बाजी मारी. लंबे समय बाद वो मुकाबला जीते. अब दोबारा वो वर्ल्ड चैंपियन भी बन गए हैं. खैर उनका टाइटल रन उम्मीद के मुताबिक लंबा चलेगा. उनके एक संभावित विरोधी को लेकर रिपोर्ट में बड़ी खबर सामने आई है.

विज्ञापन

रोमन रेंस ने किसे हराया?

रोमन रेंस ने किसे हराया?2 / 6

सीएम पंक ने हाल ही में रेसलमेनिया 42 के नाइट-2 में रोमन रेंस के खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप डिफेंड की थी. दोनों के बीच बहुत ही खतरनाक मुकाबला हुआ था. वहां पर रोमन ने अंत में दो स्पीयर लगाकर बाजी मारी थी. उन्होंने पंक को पिन करते हुए टाइटल अपने नाम किया.

विज्ञापन

कौन होगा रोमन रेंस का विरोधी?

कौन होगा रोमन रेंस का विरोधी?3 / 6

Self Made Pro की एक नई रिपोर्ट के अनुसार ब्रॉन्सन रीड वापसी कर रोमन रेंस को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चुनौती दे सकते हैं. कहा गया है कि मौजूदा टाइटल रन में रेंस के विरोधियों में से एक रीड भी होंगे. ऐसा हुआ तो फिर रीड को बड़ा पुश मिल सकता है.

रोमन रेंस को हरा चुके हैं ब्रॉन्सन रीड

रोमन रेंस को हरा चुके हैं ब्रॉन्सन रीड4 / 6

रोमन रेंस और ब्रॉन्सन रीड के बीच 2025 में जबरदस्त राइवलरी रही थी. दोनों के बीच दो मुकाबले हुए थे. पहले मैच में रेंस ने जीत हासिल की थी. वहीं दूसरे मुकाबले में रीड ने रेंस को पिन करते हुए पूरी दुनिया को चौंका दिया था. आप सभी जानते हैं कि रेंस के खिलाफ पिन से जीत हासिल करना बहुत बड़ी बात होती है.

विज्ञापन

रीड कब हुए एक्शन से बाहर?

रीड कब हुए एक्शन से बाहर?5 / 6

ब्रॉन्सन रीड के लिए पिछले कुछ साल शानदार रहे हैं. उन्हें तगड़ा पुश मिला है. एक बुरी बात ये रही कि वो रेसलमेनिया का हिस्सा नहीं बने हैं. पिछले साल भी इंजरी के कारण वो बाहर हो गए थे. इस साल भी मेगा इवेंट से पहले इंजरी के कारण उन्हें बाहर होना पड़ा था.

रोमन रेंस का होगा बड़ा मैच

रोमन रेंस का होगा बड़ा मैच6 / 6

WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट 9 मई को बैकलैश 2026 होने वाला है. इसकी तैयारियां चल रही हैं. वहां पर सबसे बड़ा मैच रोमन रेंस को होगा. वो अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को जेकब फाटू के खिलाफ डिफेंड करेंगे. इनके बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन