WWE SmackDown रिजल्ट्स, 29 मई, 2026: Roman Reigns के पूर्व साथी ने मचाया कोहराम, मौजूदा चैंपियन की शर्मनाक हार

इस हफ्ते WWE SmackDown का एपिसोड धमाकेदार रहा. जबरदस्त एक्शन देखने को मिला. सभी टॉप स्टार्स ने अपना दम दिखाया. मेन इवेंट में भी मजा आया. आइए जानते हैं कि ब्लू ब्रांड में इस हफ्ते क्या-क्या हुआ.

WWE
1 / 10
WWE SmackDown Results

WWE SmackDown Results: Clash in Italy 2026 से पहले WWE SmackDown के शो का समापन हो गया है. फैंस को बड़े मुकाबले और सैगमेंट्स देखने को मिले. टॉप स्टार्स ने बार्सिलोना, स्पेन के दर्शकों का दिल जीता. मेन इवेंट भी गजब का रहा. वुमेंस डिवीजन ने भी कमाल का काम किया. शो में Clash in Italy का बिल्डअप अच्छे अंदाज में किया गया. स्टीरोलाइन्स को आगे बढ़ाया गया. ट्रिपल एच ने शो को शानदार बनाने की पूरी कोशिश की. आइए आपको SmackDown रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

जेड कार्गिल का सैगमेंट

जेड कार्गिल का सैगमेंट2 / 10

जेड कार्गिल ने बी-फैब और मीचीन के साथ एंट्री की. वो ज्यादा कुछ कह नहीं पाईं. तुरंत ही रिया रिप्ली भी आ गईं. उन्होंने कहा कि वो Clash in Italy में कार्गिल का बुरा हाल करेंगी. इसके बाद एलेक्सा ब्लिस और शार्लेट फ्लेयर ने एंट्री की. ब्लिस ने कार्गिल का मजाक उड़ाया और फिर दोनों के बीच मैच बुक हुआ.

विज्ञापन

एलेक्सा ब्लिस का मैच

एलेक्सा ब्लिस का मैच3 / 10

एलेक्सा ब्लिस का मुकाबला जेड कार्गिल के साथ हुआ. दोनों ने फैंस को बढ़िया मैच दिया. कार्गिल का दबदबा देखने को मिला. कार्गिल ने अंत में अपने जेडेड मूव से एलेक्सा को हराया. मैच के बाद कार्गिल रिंग में चेयर लेकर आईं और उन्होंने एलेक्सा को जेडेड मूव दिया. शार्लेट और रिया ने आकर एलेक्सा को बचाया.

द मिज़ का मैच

द मिज़ का मैच4 / 10

द मिज़ का मुकाबला एक्सिओम के साथ हुआ. एक्सिओम को उनके होमटाउन फैंस ने खूब चीयर किया. मैच भी शानदार रहा. अंत में घरेलू दर्शकों के बीच में एक्सिओम ने दिग्गज के ऊपर शानदार जीत हासिल की.

विज्ञापन

टैग टीम मैच

टैग टीम मैच5 / 10

रॉयस कीज और डेमियन प्रीस्ट का मुकाबला टाला टोंगा और टामा टोंगा के साथ हुआ. इस मैच में सोलो सिकोआ ने दखलअंदाजी की. आर-ट्रुथ ने भी आकर प्रीस्ट और कीज का साथ  दिया. इन सभी चीजों का फायदा टाला ने उठाया. उन्होंने टैग टीम चैंपियन प्रीस्ट को फिनिशिंग मूव लगाकर पिन करते हुए जीत हासिल की.

सैमी ज़ेन का मैच

सैमी ज़ेन का मैच6 / 10

सैमी ज़ेन का मुकाबला मैट कार्डोना के साथ हुआ. दोनों ने स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाकर फैंस को खुश किया. दोनों ने शो का सबसे शानदार मैच दिया. अंत में रोमन रेंस के साथी सैमी ने कार्डोना को हैलुवा किक लगाई और पिन करते हुए जीत हासिल की.

विज्ञापन

ट्रिक विलियम्स का सैगमेंट

ट्रिक विलियम्स का सैगमेंट7 / 10

ट्रिक विलियम्स के सैगमेंट में कार्मेलो हेज और रिकी सेंट्स ने दखलअंदाजी की. तीनों के बीच जुबानी जंग देखने को मिली. विलियम्स ने कहा कि हेज और सेंट्स में जो भी मैच जीतेगा उसे टाइटल मैच मिलेगा. विलियम्स ने सेंट्स के ऊपर हमला भी किया.

सिंगल्स मैच

सिंगल्स मैच8 / 10

कार्मेलो हेज और रिकी सेंट्स के बीच तगड़ा मैच हुआ. दोनों ने अपनी सारी हदें पार कीं. दोनों जीत के बहुत बार करीब भी आए. मैच के अंत में दोनों ने रिंग के बाहर एक-दूसरे पर खतरनाक अटैक किया. इस तरह मैच डबल काउंट-आउट के जरिए खत्म हुआ.

विज्ञापन

चेल्सी ग्रीन का मैच

चेल्सी ग्रीन का मैच9 / 10

चेल्सी ग्रीन का मुकाबला इस बार नाया जैक्स के साथ हुआ. नाया का दबदबा देखने को मिला. टिफनी स्ट्रेटन ने चेल्सी की मदद की. उन्होंने वुमेंस यूएस टाइटल से नाया पर हमला कर दिया. इसका फायदा ग्रीन ने उठाया और मैच अपने नाम कर लिया.

कोडी रोड्स का सैगमेंट

कोडी रोड्स का सैगमेंट10 / 10

कोडी रोड्स के सैगमेंट में तुरंत ही गुंथर ने एंट्री की. दोनों ने प्रोमो के जरिए एक-दूसरे की खूब बेइज्जती की. दोनों ने एक-दूसरे को हराने का दावा भी किया. गुंथर का दबदबा देखने को मिला. उन्होंने कोडी के ऊपर आरोप लगाए. अंत में उन्होंने कहा कि वो क्लैश इन इटली में WWE के नए अनडिस्प्यूटेड चैंपियन बनेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन