'Brock Lesnar का सिर चाहिए', 28 साल के WWE रेसलर ने पार की सारी हदें, खतरनाक धमकी से मचाया बवाल

WWE Raw का लेटेस्ट एपिसोड शानदार रहा. फैंस को बड़ी चीजें देखने को मिलीं. एक फेमस स्टार ने ब्रॉक लैसनर को धमकी देकर अपना गुस्सा दिखाया है. उन्होंने द बीस्ट को लेकर कड़े शब्दों का प्रयोग किया है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

Brock Lesnar: WWE में ब्रॉक लैसनर का बहुत बड़ा नाम है. कई सालों से वो काम कर रहे हैं. मौजूदा समय में उनकी राइवलरी ओबा फेमी के साथ चल रही है. फेमी को तगड़ा पुश इस बार दिया गया है. फेमी को खूब हाइप किया गया है. मेन रोस्टर में उनका नाम काफी आगे आ चुका है. खैर फेमी बिल्कुल भी पीछे नहीं हट रहे हैं. वो हर हफ्ते रेड ब्रांड में लैसनर की नीचा दिखाकर उन्हें धमकी दे रहे हैं. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में भी उन्होंने लैसनर को लेकर अपने कड़े तेवर दिखाए.

विज्ञापन

ओबा फेमी ने द बीस्ट को लेकर दिया बयान

ओबा फेमी ने द बीस्ट को लेकर दिया बयान2 / 6

ओबा फेमी ने ब्रॉक लैसनर को दी धमकी. फेमी ने कहा, "एक ट्रॉफी ऐसी है जो मुझे अभी तक नहीं मिली है. मुझे ब्रॉक लैसनर का सिर चाहिए क्योंकि स्कोर अब 1-1 है. लैसनर कहीं नजर नहीं आ रहे हैं. वो वापस आकर बदला देते हैं और गायब हो जाते हैं. ये सब वो घटिया तरीके से करते हैं”. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

द बीस्ट को मिली धमकी

द बीस्ट को मिली धमकी3 / 6

ओबा फेमी ने आगे कहा, "ब्रॉक लैसनर धोखा देकर मुझे पीछे से मारते हैं. मैं जब देख नहीं रहा होता हूं, तब हमला करते हैं. मुझे पॉल हेमन से ये कहते हुए सुनना पड़ता है कि मैंने उनके अंदर के शैतान को जगा दिया. लैसनर आप हमेशा के लिए दूर नहीं रह सकते हैं. मैं हिसाब बराबर करके रहूंगा”. (Photo: WWE.com)

क्लैश इन इटली में ओबा फेमी की हार

क्लैश इन इटली में ओबा फेमी की हार4 / 6

हाल ही में इटली में क्लैश इन इटली प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन हुआ था. वहां पर लैसनर ने ओबा फेमी को सात एफ-5 लगाए थे. दोनों के बीच तगड़ा मुकाबला रहा था. अंत में लैसनर ने शानदार अंदाज में फेमी के ऊपर जीत दर्ज की. फैंस का जबरदस्त समर्थन उनके लिए देखने को मिला. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रेसलमेनिया 42 में फेमी को मिली जीत

रेसलमेनिया 42 में फेमी को मिली जीत5 / 6

रेसलमेनिया 42 में ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच पहला मुकाबला हुआ था. वहां पर फेमी ने सभी को चौंकाते हुए लैसनर को पांच मिनट के अंदर हरा दिया था. फेमी ने अपने करियर की सबसे बड़ी जीत लैसनर के ऊपर हासिल की थी. उन्हें बहुत बड़ा पुश दिया गया था. (Photo: WWE.com)

फाइनल मैच कब होगा?

फाइनल मैच कब होगा?6 / 6

ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच में तीसरा और फाइनल मुकाबला होना अब पक्का है. दोनों स्टार्स ने इस बात के संकेत दिए हैं. 27 जून को नाइट ऑफ चैंपियंस का आयोजन सऊदी अरब में होने वाला है. वहां पर इन दोनों के बीच बड़ा मैच हो सकता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन