Triple H ने इस हफ्ते WWE Raw का किया ‘बेड़ागर्क’! ये 5 गलतियां कर तोड़ा फैंस का दिल

WWE Raw का इस हफ्ते का शो बढ़िया रहा. बड़े मुकाबले और सैगमेंट्स देखने को मिले. टॉप स्टार्स ने अपने एक्शन से सभी का दिल जीता. मेन इवेंट भी शानदार रहा. कुछ गलतियां भी एपिसोड में ट्रिपल एच ने की, जिनके बारे में हम आपको बताएंगे.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

WWE Raw Big Mistakes: WWE का यूरोप दौरा जारी है. इस हफ्ते Raw का एपिसोड पेरिस, फ्रांस में हुआ. वहां पर फैंस को बड़े मुकाबले देखने को मिले. कंपनी अब धीरे-धीरे सऊदी अरब में होने वाले नाइट ऑफ चैंपियंस इवेंट के लिए भी आगे बढ़ रही है. इसका बिल्डअप हो रहा है. वीकली शो में किंग और क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट के तहत मुकाबले हो रहे हैं. खैर आपको बताते हैं कि ट्रिपल एच ने इस हफ्ते रेड ब्रांड के शो में कौन सी गलतियां कीं.

विज्ञापन

लिव मॉर्गन की जीत

लिव मॉर्गन की जीत2 / 6

क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट के पहले राउंड में बैकी लिंच, लिव मॉर्गन, चेल्सी ग्रीन और एलेक्सा ब्लिस का मैच हुआ. इस मैच में मॉर्गन ने चौंकाने वाली जीत हासिल की. मॉर्गन अभी वुमेंस वर्ल्ड चैंपियन भी हैं. इस मैच में उनकी जीत का कोई मतलब नहीं था. किसी और को मौका दिया जाना चाहिए था. ये बड़ी गलती ट्रिपल एच ने की. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

एलए नाइट की खराब बुकिंग

एलए नाइट की खराब बुकिंग3 / 6

एलए नाइट की खराब बुकिंग चल रही है. एक बार फिर वो इस हफ्ते ब्लडलाइन से उलझते हुए दिखे. जे उसो के साथ उनका सैगमेंट हुआ था. इससे पहले जिमी उसो से भी वो बात कर चुके हैं. नाइट जैसे स्टार को लाइमलाइट में ना रखना बहुत बड़ी गलती है. ट्रिपल एच को इसमें जरूर सुधार करना चाहिए. (Photo: WWE.com)

सैथ रॉलिंस की हार

सैथ रॉलिंस की हार4 / 6

सभी के दिमाग में एक ही सवाल होगा कि किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट के पहले ही राउंड में सैथ रॉलिंस को क्यों हरा दिया. उनकी हार से जरूर बहुत लोगों का दिल टूटा होगा. वो टूर्नामेंट में जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे. कहीं ना कहीं ये बड़ी गलती ट्रिपल एच ने की. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रोमन रेंस का ना आना

रोमन रेंस का ना आना5 / 6

WWE का इस समय यूरोप दौरा चल रहा है. ऐसे में रोमन रेंस का हर शो में रहना जरूरी है. पेरिस में हुए रेड ब्रांड के एपिसोड में रेंस नहीं आए. इससे वहां के दर्शक जरूर नाराज होंगे. उनका आना बनता था. ट्रिपल एच ने उनकी बुकिंग ना कर बड़ी गलती की है. (Photo: WWE.com)

ब्रॉक लैसनर की बुकिंग

ब्रॉक लैसनर की बुकिंग6 / 6

क्लैश इन इटली के बाद से अभी तक टीवी पर ब्रॉक लैसनर दिखे नहीं हैं. ओबा फेमी उन्हें लगातार धमकी दिए जा रहे हैं. अगर रोमन रेंस इस शो के लिए मौजूद नहीं थे, तो ट्रिपल एच ने ब्रॉक लैसनर को बुक करके फैंस को खुश करना चाहिए थे. लैसनर भी शो से नदारद रहे. ये बड़ी गलती देखने को मिली. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन