WWE SummerSlam 2026 के बाद क्या होगा Brock Lesnar का फ्यूचर? Triple H ने कर दिया बड़ा खुलासा
WWE SummerSlam 2026 अब ज्यादा दिन दूर नहीं है. फैंस को ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. वहां पर ब्रॉक लैसनर का मैच भी होने वाला है. WWE के क्रिएटिव हेड ट्रिपल एच ने अब लैसनर के फ्यूचर को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

SummerSlam 2026: WWE के अगले प्रीमियम लाइव इवेंट SummerSlam 2026 को लेकर सभी उत्साहित हैं. कंपनी ने 12 बड़े मैच बुक किए हैं. ब्रॉक लैसनर का मैच भी वहां पर होगा. उनके ऊपर पूरी दुनिया की नज़रें टिकी हुई हैं. अफवाहें सामने आ रही हैं कि ये लैसनर के करियर का आखिरी मैच होगा. इसके बाद वो रेसलिंग से रिटायरमेंट ले सकते हैं. लैसनर 49 साल के हैं तो वो अब शायद आगे एक्शन में नज़र नहीं आएंगे. खैर लैसनर के फ्यूचर पर इस बार ट्रिपल एच ने अपनी बात रखी है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा. (Photo: WWE.com)
SummerSlam 2026 में किसके साथ होगा मैच?
2 / 6SummerSlam 2026 का आयोजन 1 और 2 अगस्त को होने वाला है. ब्रॉक लैसनर का मैच पहले दिन युवा स्टार ओबा फेमी के साथ होगा. दोनों के बीच हैल इन ए सैल मैच बुक किया गया है. लैसनर और फेमी एक-दूसरे को तहस-नहस करने के लिए तैयार हैं. फेमी कह चुके हैं कि वो लैसनर को उनकी फैमिली के सामने बेइज्जत करेंगे. (Photo: WWE.com)
ट्रिपल एच ने दी प्रतिक्रिया
3 / 6SummerSlam 2026 से पहले First Take को ट्रिपल एच ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उन्होंने ब्रॉक लैसनर के फ्यूचर को लेकर बात की. ट्रिपल एच ने कहा कि लैसनर वही करेंगे जो वो करना चाहेंगे. द गेम ने सीधे कह दिया कि सभी चीजें लैसनर के ऊपर ही निर्भर करती हैं. (Photo: WWE.com)
ट्रिपल एच ने क्या कहा?
4 / 6इंटरव्यू में द गेम ने कहा, "जीत, हार या ड्रॉ. जब केज ऊपर उठता है तो सबकुछ खत्म हो जाता है. नतीजा चाहे जो भी हो, मैं भी उसी मॉनिटर को देखूंगा जैसे आप देख रहे हैं. लाखों लोग घर से देख रहे होंगे और सोच रहे होंगे कि लैसनर अब क्या करने वाले हैं. अब ये पूरी तरह लैसनर के ऊपर निर्भर करता है कि वो आगे क्या करना चाहते हैं.” (Photo: WWE.com)
रेसलमेनिया में उठाया था बड़ा कदम
5 / 6ब्रॉक लैसनर ने अप्रैल, 2026 में हुए रेसलमेनिया 42 में भी सभी को चौंका दिया था. वहां पर मुकाबला हारने के बाद उन्होंने जूते और दस्ताने उतार दिए थे. इसके बाद उन्होंने पॉल हेमन को गले लगाया और फैंस का अभिवादन किया. लैसनर ने संकेत दिए कि उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया है. हेमन भी इस दौरान भावुक हो गए थे. हालांकि, बाद में लैसनर ने वापसी कर ली थी. (Photo: WWE.com)
फेमी से होगा तीसरा मैच
6 / 6ब्रॉक लैसनर का ओबा फेमी के साथ समरस्लैम 2026 में तीसरा मैच होने वाला है. इससे पहले रेसलमेनिया 42 में दोनों की टक्कर हुई थी. वहां पर लैसनर को हार का सामना करना पड़ा था. फेमी ने उन्हें पांच मिनट के अंदर हरा दिया था. इसके बाद क्लैश इन इटली में दोनों की टक्कर हुई थी. वहां पर लैसनर को जीत मिली थी. अब देखना होगा कि समरस्लैम में कौन जीतेगा. (Photo: WWE.com)



















