WWE ने SummerSlam 2026 के लिए 2 घातक मैचों का किया ऐलान, 8 रेसलर्स रिंग में तबाही मचाने को तैयार!
WWE SummerSlam 2026 को लेकर फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. इसके आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा हुआ है. कंपनी ने भी अपनी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं. दो और बड़े मैचों का ऐलान कर दिया गया है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

SummerSlam 2026: WWE के अगले प्रीमियम लाइव इवेंट SummerSlam 2026 को लेकर सभी उत्साहित हैं. 1 और 2 अगस्त को फैंस को जबरदस्त एक्शन देखने को मिलने वाला है. रोमन रेंस, ब्रॉक लैसनर, सीएम पंक, सैथ रॉलिंस और कोडी रोड्स समेत कई टॉप स्टार्स बवाल मचाने के लिए तैयार हैं. WWE ने मैच कार्ड भी लगभग तैयार कर लिया है. कंपनी ने अभी तक 11 मुकाबले बुक किए हैं. SmackDown का लेटेस्ट एपिसोड भी धमाकेदार रहा. वहां पर दो तगड़े मैचों का ऐलान किया गया. (Photo: WWE.com)
SmackDown में हुआ तगड़ा मैच
2 / 6SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में ब्री बैला का मुकाबला लैने रेड के साथ हुआ. दोनों ने तगड़ा एक्शन दिखाया. बैला ने अपने अनुभव का इस्तेमाल किया. अंत में रोलअप के जरिए उन्होंने रेड के ऊपर शानदार जीत हासिल की. मैच के बाद फैटल इंफ्लूएंस ने पेज और ब्री के ऊपर खतरनाक हमला किया. (Photo: WWE.com)
निकी बैला की वापसी और बड़ा ऐलान
3 / 6ब्री बैला और पेज को बचाने के लिए निकी बैला ने वापसी की. लंबे समय बाद वो टीवी पर नज़र आईं. उन्होंने अपने विरोधियों को रिंग के बाहर बेजा. निकी ने बाद में माइक उठाकर बड़ी घोषणा की. उन्होंने समरस्लैम 2026 में सिक्स-वुमेंस टैग टीम मैच का ऐलान किया. कंपनी ने भी इसे तुरंत ऑफिशियल कर दिया. (Photo: WWE.com) ये भी पढ़ें: WWE SmackDown रिजल्ट्स: Roman Reigns के भाइयों ने मचाया उत्पात, मौजूदा चैंपियन की शर्मनाक हार
मेन इवेंट में हुआ बड़ा मैच
4 / 6SmackDown के मेन इवेंट में फिन बैलर, डेमियन प्रीस्ट, रॉयस कीज और ट्रिक विलियम्स के बीच मैच हुआ. मैच में बड़ी शर्त रखी गई थी. जीतने वाला रेसलर समरस्लैम में नंबर-1 कंटेंडर्स मैच के लिए सैमी ज़ेन का सामना करेगा. सैमी टाइटल मैच की मांग कर रहे हैं. इस वजह से एडम पीयर्स ने बड़ा फैसला लिया. (Photo: WWE.com)
फिन बैलर का मिली जीत
5 / 6चारों स्टार्स ने रिंग में तगड़ा प्रदर्शन किया. मैच में सोलो सिकोआ, द उसोज़, एलए नाइट और जेकब फाटू ने दखलअंदाजी की. अंत में फाटू ने कीज के ऊपर हमला किया. इसका फायदा बैलर को मिला. उन्होंने प्रीस्ट पर कूडीग्रा मूव लगाकर पिन करते हुए जीत हासिल की. (Photo: WWE.com)
समरस्लैम में होगा बड़ा मैच
6 / 6फिन बैलर और सैमी ज़ेन का मैच अब समरस्लैम 2026 में होगा. जो भी इस मुकाबले को जीतेगा उसे अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच मिल जाएगा. समरस्लैम में ही सीएम पंक टाइटल को कोडी रोड्स के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं. देखना होगा कि आगे जाकर टाइटल के लिए किन दो रेसलर्स के बीच भिड़ंत होगी. (Photo: WWE.com) ये भी पढ़ें: 6 WWE स्टार्स जो SummerSlam 2026 में वापसी कर मचा सकते हैं तबाही


















