WWE SmackDown रिजल्ट्स: Roman Reigns के भाइयों ने मचाया उत्पात, मौजूदा चैंपियन की शर्मनाक हार

WWE SmackDown का शो बढ़िया रहा. तगड़ा एक्शन देखने को मिला. टॉप स्टार्स ने अपना दम दिखाया. मेन इवेंट में इस बार खतरनाक मैच हुआ. सीएम पंक और कोडी रोड्स भी नज़र आए. आइए आपको बताते हैं कि ब्लू ब्रांड में इस हफ्ते क्या-क्या हुआ.

WWE
1 / 7

WWE SmackDown Results: WWE में  इस समय समरस्लैम 2026 का बिल्डअप चल रहा है. 1 और 2 अगस्त को धमाकेदार एक्शन देखने को मिलेगा. इससे पहले SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड शानदार रहा. फैंस को बड़े मुकाबले और सैगमेंट्स दिखे. एपिसोड शुरुआत से अंत तक रोमांच से भरा रहा. मेन इवेंट में खतरनाक मैच हुआ. कहानियोंं को अच्छे अंदाज में आगे बढ़ाया गया. समरस्लैम के लिए बड़े मुकाबले का ऐलान भी किया गया. इस बार वुमेंस डिवीजन ने भी बढ़िया काम किया. आइए आपको SmackDown रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

शो की शुरुआत

शो की शुरुआत2 / 7

एडम पीयर्स और निक एल्डिस रिंग में थे. पीयर्स ने गुंथर को भी बुलाया. टेबल पर कॉन्ट्रैक्ट रखा हुआ था. पीयर्स ने कहा कि एल्डिस को अब जनरल मैनेजर का पद छोड़ना पड़ेगा. एल्डिस सभी चीजों के लिए मान गए. उन्होंने साइन किए. दोनों के बीच जुबानी जंग देखने को मिली. दोनों के बीच ब्रॉल भी हुआ. अंत में गुंथर ने एल्डिस को लो-ब्लो दिया और उठाकर टेबल पर पटक दिया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ब्री बैला का मैच

ब्री बैला का मैच3 / 7

ब्री बैला का मुकाबला लैने रेड के साथ हुआ. रिंग साइड पर दोनों स्टार्स के साथी मौजूद थे. मैच शानदार रहा. अंत में रोलअप के जरिए वुमेंस टैग टीम चैंपियन रेड को ब्री ने हराया. मैच के बा फैटल इंफ्लूएंस ने पेज और ब्री पर हमला किया. दोनों को बचाने के लिए निकी बैला ने वापसी की. निकी ने अंत में समरस्लैम 2026 में सिक्स-वुमेंस टैग टीम मैच का ऐलान किया. (Photo: WWE.com)

चेल्सी ग्रीन का मैच

चेल्सी ग्रीन का मैच4 / 7

चेल्सी ग्रीन और कियाना जेम्स के बीच वुमेंस चैंपियनशिप के लिए क्वालिफायर मैच हुआ. दोनों के बीच अच्छा मैच हुआ. कियाना ने मैच में बढ़िया एक्शन दिखाया. हालांकि, अंत में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. चेल्सी ने चतुराई दिखाकर मैच अपने नाम किया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

कोडी रोड्स का सैगमेंट

कोडी रोड्स का सैगमेंट5 / 7

कोडी रोड्स ने सीएम पंक को बुलाया. पंक ने माइक मांगा लेकिन कोडी ने गिरा दिया. कोडी ने कहा कि ये गलती से हो गया. पंक ने अपनी जैकेट उतारी और कोडी के सामने आ गए. दोनों ने एक-दूसरे के ऊपर खूब निशाना साधा. कोडी ने कहा कि वो समरस्लैम में टाइटल जीतेंगे. पंक ने अपनी खूब तारीफ की और खुद को सबसे बेस्ट बताया. पंक इस बार कोडी के पिता डस्टी का नाम भी बीच में लेकर आए. (Photo: WWE.com)

शार्लेट फ्लेयर का मैच

शार्लेट फ्लेयर का मैच6 / 7

शार्लेट फ्लेयर का मुकाबला नाया जैक्स के साथ हुआ. दोनों के बीच वुमेंस चैंपियनशिप के लिए क्वालिफायर मैच हुआ. जेड कार्गिल, मीचीन और बी-फैब ने इस मैच में दखलअंदाजी की. DQ की वजह से फ्लेयर की जीत हो गई. मैच के बाद कार्गिल ने फ्लेयर को जेडेड मूव लगाकर उनकी हालत खराब कर दी. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

मेन इवेंट मैच

मेन इवेंट मैच7 / 7

रयस कीज, ट्रिक विलियम्स, डेमियन प्रीस्ट और फिन बैलर के बीच समरस्लैम के लिए नंबर-1 कंटेंडर्स मैच हुआ. चारों ने मैच में अपनी हदें पार कीं. इस मैच में सोलो सिकोआ, द उसोज़ और एलए नाइट ने भी दखलअंदाजी की. कीज इस मैच को जीतने वाले थे लेकिन अचानक जेकब फाटू ने आकर उनके ऊपर हमला कर दिया. इस सभी चीजों का फायदा बैलर को मिला. उन्होंने प्रीस्ट को पिन करते हुए जीत हासिल की. अब उनका मुकाबला समरस्लैम में सैमी ज़ेन के साथ होगा. (Photo: WWE.com)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन