6 WWE स्टार्स जो SummerSlam 2026 में वापसी कर मचा सकते हैं तबाही

WWE SummerSlam 2026 को लेकर फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. फैंस को बहुत जल्द लगातार दो दिन ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. ट्रिपल एच ने इस बार खुद मैचों का ऑफिशियल ऐलान किया है. यहां हम आपको कुछ रेसलर्स के बारे में बताएंगे जो SummerSlam 2026 में वापसी कर सकते हैं.

WWE
1 / 7
(Photo: WWE.com)

SummerSlam 2026: WWE फैंस को 1 और 2 अगस्त को जबरदस्त एक्शन देखने को मिलने वाला है.  SummerSlam 2026 को लेकर सभी उत्साहित हैं. ट्रिपल एच हमेशा की तरह इस बार भी बड़े तोहफे दर्शकों को देंगे. आप जानते हैं कि समर की सबसे बड़ी पार्टी में बड़े रेसलर्स की वापसी होती है. ये पल सभी के जेहन में हमेशा के लिए बस जाते हैं. इस बार भी ऐसा जरूर होगा. मौजूदा समय में कई रेसलर्स एक्शन से बाहर चल रहे हैं. इनकी वापसी हो सकती है. यहां हम आपको 6 WWE स्टार्स के बारे में बताएंगे जो SummerSlam 2026 में वापसी कर तबाही मचा सकते हैं.  (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रैंडी ऑर्टन

रैंडी ऑर्टन2 / 7

रेसलमेनिया 42 में रैंडी ऑर्टन को कोडी रोड्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद से वो टीवी से गायब चल रहे हैं. SummerSlam 2026 में ऑर्टन की धमाकेदार वापसी हो सकती है. अगर रैंडी वहां पर आ गए तो फैंस खुशी से झूम उठेंगे. कहीं ना कहीं ये सभी के लिए खास पल होगा. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ड्रू मैकइंटायर

ड्रू मैकइंटायर3 / 7

ड्रू मैकइंटायर को रेसलमेनिया 42 में जेकब फाटू के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद से अभी तक वो भी WWE रिंग में नज़र नहीं आए हैं. उनकी वापसी का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. SummerSlam 2026 में मैकइंटायर वापसी कर तगड़ा माहौल बना सकते हैं. (Photo: WWE.com)

स्टेफनी वकेर

स्टेफनी वकेर4 / 7

स्टेफनी वकेर को रेसलमेनिया 42 में वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप गंवानी पड़ी थी. इसके बाद Raw के एक एपिसोड में वो इंजर्ड हो गई थी. तब से वकेर की वापसी का इंतजार भी चल रहा है. SummerSlam 2026 में वकेर भी धमाकेदार एंट्री कर सकती है. उनकी नई फ्यूड शुरू हो सकती है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

द रॉक

द रॉक5 / 7

पिछले साल एलिमिनेशन चैंबर के बाद से अभी तक द रॉक भी WWE टीवी पर नहीं दिखे हैं. फैंस उनसे नाराज चल रहे हैं. उन्हें एक्शन से बाहर गए हुए लंबा समय हो गया है. SummerSlam 2026 में रॉक की वापसी तो बनती है. ट्रिपल एच ने जरूर उन्हें बुक करना चाहिए. (Photo: WWE.com)

केविन ओवेंस

केविन ओवेंस6 / 7

केविन ओवेंस भी वापसी की राह पर हैं. उन्हें भी इन-रिंग एक्शन से बाहर गए हुए एक साल से ज्यादा का समय हो गया है. SummerSlam 2026 में वो भी वापस आ सकते हैं. इस बार उनके कैरेक्टर में बदलाव हो सकता है. एक नए रूप में उनकी एंट्री हो सकती है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ब्रॉन्सन रीड

ब्रॉन्सन रीड7 / 7

ब्रॉन्सन रीड कुछ महीने पहले इंजरी के कारण एक्शन से बाहर हो गए थे. वो सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव हैं. रीड इस बात के संकेत दे रहे हैं कि वो बहुत जल्द वापसी कर सकते हैं. SummerSlam 2026 उनकी वापसी के लिए परफेक्ट जगह है. रीड वहां पर आकर बवाल मचा सकते हैं. (Photo: WWE.com)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन