2026 में अब तक फिसड्डी साबित हुए ये 5 WWE स्टार्स, खराब बुकिंग ने डुबोई लुटिया!

WWE में इस समय बढ़िया काम चल रहा है. 31 मई को इटली में क्लैश इन इटली इवेंट होने वाला है. इसकी तैयारियां चल रही हैं. इस बीच कुछ स्टार्स की बुकिंग ज्यादा खास नहीं रही है. आइए आपको बताते हैं कि 2026 में अभी तक कौन से स्टार फ्लॉप रहे हैं.

WWE
1 / 6
इन WWE स्टार्स की बुकिंग रही खराब

WWE में 2026 के दो बड़े इवेंट हो चुके हैं. रॉयल रंबल और रेसलमेनिया को बढ़िया सफलता मिली. अब कंपनी धीरे-धीरे अगस्त में होने वाले समरस्लैम की तरफ बढ़ रही है. इसके लिए योजनाएं बनानी शुरू कर दी गई हैं. ट्रिपल एच बिजनेस में भी ध्यान दे रहे हैं और इस वजह से काफी फेरबदल हुए हैं. आए दिन कोई ना कोई नई चीज देखने को मिलती है. 2026 अभी तक कुछ रेसलर्स के लिए बढ़िया नहीं रहा है. इनसे फैंस ने काफी उम्मीदें की थीं. यहां हम आपको पांच स्टार्स के बारे में बताएंगे जो अभी तक फिसड्डी साबित हुए हैं.

विज्ञापन

ब्रॉन ब्रेकर

ब्रॉन ब्रेकर2 / 6

2024 और 2025 में ब्रॉन ब्रेकर ने अच्छा काम किया. कंपनी ने उन्हें फ्यूचर स्टार के रूप में पेश किया. सभी को लगा कि वो 2026 की शुरुआत में ही वर्ल्ड चैंपियन बन जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. रॉयल रंबल में भी वो ज्यादा कम्पीट नहीं कर पाए. इंजरी से भी उन्हें बाहर रहना पड़ा. मौजूदा समय में भी उनकी बुकिंग कुछ खास नहीं चल रहा है. एक तरह से कहा जाए तो वो अभी तक फ्लॉप रहे हैं.

विज्ञापन

एलए नाइट रहे हैं खराब बुकिंग का शिकार

एलए नाइट रहे हैं खराब बुकिंग का शिकार3 / 6

एलए नाइट वर्ल्ड चैंपियनशिप डिजर्व करते हैं. फैंस की भी ये ही मांग है. हालांकि, ट्रिपल एच को उनका टैलेंट नहीं दिख रहा है. अभी तक 2026 भी उनके लिए खराब रहा है. बड़े मैचों में उन्हें बिल्कुल भी सफलता नहीं मिली है. एक तरह से कहा जाए तो उन्होंने टाइमपास किया है. ट्रिपल एच को अब उनके बारे में सोचने की सख्त जरूरत है.

सोलो सिकोआ

सोलो सिकोआ4 / 6

सोलो सिकोआ पिछले कुछ सालों से लगातार अच्छा काम कर रहे हैं. SmackDown के बिजनेस को उन्होंने आगे बढ़ाने का काम किया है. इसके बावजूद 2026 अभी तक उनके लिए बढ़िया नहीं रहा है. वो रेसलमेनिया जैसे मेगा इवेंट का हिस्सा नहीं थे. उनकी बहुत ही खराब बुकिंग हुई है.

विज्ञापन

शिंस्के नाकामुरा

शिंस्के नाकामुरा5 / 6

शिंस्के नाकामुरा को तो अब WWE छोड़ देना चाहिए. ऐसा लगता है कि कंपनी अब उनकी तरफ नहीं देख रही है. वो ज्यादातर रिंग से गायब ही रहे हैं. 2026 तो अभी तक उनके लिए बहुत ही बेकार रहा हैं. WWE में मौजूदा समय में वो अपने दिन काट रहे हैं.

राकेल रॉड्रिगेज

राकेल रॉड्रिगेज6 / 6

राकेल रॉड्रिगेज ने समय-समय पर खुद को साबित किया है. उनके पास टैलेंट की कोई कमी नहीं है. बड़ी दिक्कत ये है कि वो जजमेंट डे से बाहर निकल कर नहीं आई हैं. 2026 में उनसे भी फैंस ने बहुत उम्मीदें लगाई थीं. अभी तक वो भी बुरी तरह फ्लॉप रही हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन