MI vs SRH: कौन हैं 23 साल के सलिल अरोरा? जिन्होंने बुमराह और हार्दिक की उड़ाई नींद, 300 के स्ट्राइक रेट से कूटे रन

MI vs SRH: मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हैदराबाद की ओर से सलिल अरोरा ने 300 के स्ट्राइक के साथ बल्लेबाजी कर धमाल मचा दिया. उन्होंने जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या जैसे स्टार गेंदबाजों की जमकर खबर ली. आइए जानते कौन है ये नया सेंसेशन?

Cricket News - 2026-04-30T104354.394
1 / 6

29 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडिम में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने खूब रन बनाए. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 243 रन बनाए थे, जिसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 गेंदें शेष रहते ही मुकाबला जीत लिया. हैदराबाद की ओर से सलिल अरोरा ने 300 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की. उन्होंने  जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या के ओवर में जमकर रन बनाए. आइए जानते हैं कौन हैं सलील अरोरा?  

विज्ञापन

कौन हैं सलील अरोरा?

कौन हैं सलील अरोरा?2 / 6

23 साल के सलिल का जन्म पंजाब के अमृतसर में साल 2002 में हुआ था. उन्होंने पंजाब के लिए अंडर19 और भारतीय अंडर-19 टीम के लिए खेला है. उनके टैलेंट को देखते हुए हैदराबाद ने आईपीएल 2026 ऑक्शन में उनपर दांव खेला.

विज्ञापन

हैदराबाद ने खेला था दांव

हैदराबाद ने खेला था दांव3 / 6

सलिल को सनराइजर्स हैदराबाद ने 1.50 करोड़ रुपये में अपनी टीम का हिस्सा बनाया. सलील मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने के अलावा विकेटकीपिंग करते हैं. आईपीएल 2025 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सलील ने शानदार प्रदर्शन किया था.

मुंबई के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी

मुंबई के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी4 / 6

मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सलिल ने तूफानी बल्लेबाजी का परिचय दिया और कमाल के शॉट भी लगाए. सलील की तूफानी बल्लेबाजी के कारण ही हैदराबाद ने 244 रनों का लक्ष्य 8 गेंदें शेष रहते ही हासिल कर लिया.

विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह की तूफानी बल्लेबाजी

जसप्रीत बुमराह की तूफानी बल्लेबाजी5 / 6

सलिल ने 17.5 ओवर में जसप्रीत बुमराह की गेंद पर नो लुक सिक्स जड़ कर महफिल लूट ली. बुमराह जैसे घातक गेंदबाज को नो लुक सिक्स जड़ना आसान बात नहीं हैं. लेकिन सलील ने ऐसा कर ये साबित कर दिया कि वह लंबी रेस के घोड़े हैं और आईपीएल में अपनी तैयारियां मुकम्मल कर आए हैं.

300 के स्ट्राइक रेस कूटा रन

300 के स्ट्राइक रेस कूटा रन6 / 6

बुमराह को नो लुक सिक्स जड़ने के बाद सलिल ने हार्दिक पांड्या को 19वें ओवर की 18.2 गेंद पर नो लुक सिक्स जड़ा था. इस ओवर में उन्होंने 14 रन बनाकर मुकाबला खत्म कर दिया. सलील के बल्ले से इस मैच में 10 गेंदों में 30 रनों की पारी निकली. उन्होंने 300 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करते हुए 3 छक्के और 2 चौके जड़े.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन