कौन हैं फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 500 विकेट पूरे करने वाले जलज सक्सेना? 39 साल की उम्र में किया बड़ा कारनामा

देश में रणजी ट्रॉफी का आगाज हो चुका है. 22 जनवरी से एक बार सभी टीमें मैदान पर उतर चुकी हैं. महाराष्ट्र और गोवा के बीच भी मुकाबला पुणे में खेला जा रहा है. महाराष्ट्र की ओर से हिस्सा लेते हुए जलज सक्सेना ने कमाल कर दिया. इस मैच में उन्होंने अपने 500 फर्स्ट क्लास विकेट पूरे कर लिए.

Cricket News (90)
1 / 6

विज्ञापन

2 / 6

39 साल के जलज सक्सेना ने गोवा के खिलाफ पहली पारी में 34 ओवर गेंदबाजी की और 6 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. जलज ने इस तरह फर्स्ट क्लास में अब तक 502 विकेट लिए हैं.

विज्ञापन

3 / 6

जलज का जन्म 15 दिसंबर 1986 को इंदौर में हुआ था. साल 2005 में उन्होंने मध्य प्रदेश के लिए डेब्यू किया था. इसके बाद वह महाराष्ट् की ओर से खेलने लगे.

4 / 6

अब तक 156 फर्स्ट क्लास मुकाबले की 257 पारियों में जलज ने 502 विकेट अपने नाम कर लिए हैं. वह लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हैं.

विज्ञापन

5 / 6

आईपीएल में भी वह पंजाब किंग्स के लिए खेल चुके हैं. आईपीएल 2021 में उन्हें पंजाब की ओर से खेलने का मौका मिला था. हालांकि वह एक भी विकेट अपने नाम नहीं कर पाए थे.

6 / 6

इसके अलावा जलज ने चैंपियंस लीग में भी मुंबई इंडियंस की ओर से 3 मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें 1 ही सफलता मिली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन