IPL इतिहास में सबसे लंबा ओवर फेंकने वाले 6 गेंदबाज, लिस्ट में एक भी विदेशी खिलाड़ी नहीं

Longest Over in The IPL: टी-20 क्रिकेट में एक भी गेंद बहुत ही मैच का रुख बदल सकता है. ऐसे में कप्तान चाहता है कि गेंदबाज कम से कम नो बॉल और वाइड डाले. हालांकि उसके बाद भी कुछ गेंदबाज दबाव में आकर वाइड और नो बॉल फेंकते हैं. जिससे उनकी टीम को बड़ा नुकसान झेलना पड़ता है.

Arshdeep Singh
1 / 7
Arshdeep Singh

Longest Over in The IPL: आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी. फिलहाल इस टूर्नामेंट का 19वां सीजन खेला जा रहा है. ऐसे में आईपीएल इतिहास के जब सबसे लंबे ओवरों पर नजर डाले, तो 6 गेंदबाजों का नाम लिस्ट में नजर आता है. इन सभी ने वाइड और नो बॉल की वजह से बहुत लंबा ओवर फेंका था. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस लिस्ट में एक भी विदेशी गेंदबाज का नाम नहीं नजर आ रहा है.

विज्ञापन

अर्शदीप सिंह

अर्शदीप सिंह 2 / 7

गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2026 में अर्शदीप सिंह 20वां ओवर फेंकने आए. जहां पर उन्होंने 11 गेंदों का ओवर फेंक दिया. पंजाब किंग्स की टीम के अन्य गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करके गुजरात को कम स्कोर पर रोका.

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या 3 / 7

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने आईपीएल 2025 में ये कारनामा गुजरात टाइटंस के खिलाफ ही किया था. उस समय हार्दिक पांड्या ने भी दबाव में आकर 11 गेंदों का ओवर फेंका था. उस समय हार्दिक पारी का 8वां ओवर फेंक रहे थे.

संदीप शर्मा

संदीप शर्मा 4 / 7

राजस्थान रॉयल्स के अनुभवी गेंदबाज संदीप शर्मा ने भी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के दौरान 11 गेंदों का ओवर फेंका था. संदीप शर्मा भी उस समय पारी का 20वां ओवर ही फेंक रहे थे.

विज्ञापन

शार्दुल ठाकुर

शार्दुल ठाकुर 5 / 7

तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आईपीएल 2025 में खेल रहे थे. जहां पर उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 11 गेंदों का ओवर फेंका था. ठाकुर उस समय पारी का 13वां फेंक रहे थे.

तुषार देशपांडे

तुषार देशपांडे 6 / 7

आईपीएल 2023 में तुषार देशपांडे चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे थे. उस सीजन में उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 11 गेंदों का ओवर डाला था. देशपांडे उस पारी का सिर्फ चौथा ओवर ही फेंक रहे थे.

विज्ञापन

मोहम्मद सिराज

मोहम्मद सिराज 7 / 7

भारतीय स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल रहे थे. जहां पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 11 गेंदों का ओवर फेंका था. सिराज इस पारी में 19वां ओवर डाल रहे थे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन