ऑस्ट्रेलिया के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से इन 5 खिलाड़ियों की हुई छुट्टी, लिस्ट में 3 बार के विश्व कप विजेता का भी नाम

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से साल 2026-27 के लिए नया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट जारी किया गया है. इस बार के कॉन्ट्रैक्ट में कुछ नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है तो वहीं कुछ पुराने खिलाड़ियों की छुट्टी भी कर दी गई है. बाहर होने वाली लिस्ट में एक खिलाड़ी ऐसा भी है जो टीम के लिए 3 विश्व कप भी जीत चुका है.

jacket - 2026-04-01T162920.264
1 / 6

Cricket Australia Central Contract: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से साल 2026-27 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट जारी कर दिया गया है. इस कॉन्ट्रैक्ट में कई नए नाम शुमार किए गए हैं तो वहीं कई पुराने नामों को बाहर का रास्ता भी दिखा दिया गया है. इस बार मैनेजमेंट की तरफ से जेक वेदराल्ड को कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया गया है तो वहीं 2 बार के विश्व कप विजेता का भी नाम गायब नजर आ रहा है. आइए आपको बताते हैं कि इस बार किन 5 बड़े खिलाड़ियों की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से हुई छुट्टी है.

विज्ञापन

सैम कोंस्टास

सैम कोंस्टास2 / 6

ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज सैम कोंस्टास को ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ हुई बॉर्डर गावस्कर में डेब्यू किया था लेकिन खराब प्रदर्शन के चलते अब उन्हें कॉन्ट्रैक्ट से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. 

विज्ञापन

मैट रेन्शॉ

मैट रेन्शॉ3 / 6

ऑस्ट्रेलिया के 30 साल के बल्लेबाज मैट रेन्शॉ का भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से नाम हटा दिया गया है. उन्होंने टीम के लिए खेले 14 टेस्ट मैचों में 645 रन ही बनाए हैं तो वहीं 6 टी20 मैचों में 120 रन ही बना पाए थे.

ग्लेन मैक्सवेल

ग्लेन मैक्सवेल4 / 6

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को भी इस बार ऑस्ट्रेलिया के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया है. मैक्सवेल अब ऑस्ट्रेलिया के लिए केवल टी20 फॉर्मेट का हिस्सा रह गए हैं. उनका कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होना एक चौंकाने वाला फैसला है. 

विज्ञापन

मैट शॉर्ट

मैट शॉर्ट5 / 6

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे मैट शॉर्ट की भी ऑस्ट्रेलिया के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह नहीं मिल पाई है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 और वनडे फॉर्मेट खेला है, जिसमें उन्होंने 20 और 24 की औसत से ही रन बनाए हैं.

उस्मान ख्वाजा

उस्मान ख्वाजा6 / 6

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया है. ऐसे में इस बार उनका नाम भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से हटा दिया गया है. उन्होंने टीम के लिए 6229 रन बनाए हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन