द हंड्रेड ऑक्शन 2026 से इन 5 खिलाड़ियों ने नाम लिया वापस, पाकिस्तानी स्टार का नाम भी लिस्ट में शामिल

The Hundred Auction 2026: इंग्लैंड की सबसे बड़ी लीग द हंड्रेड के अगले सीजन की तैयारी चल रही है. 2026 का ऑक्शन फिलहाल चल रहा है. जिसमें कई बड़े नाम भी नजर आ रहे हैं. इस ऑक्शन से ठीक पहले 5 बड़े खिलाड़ियों ने अपना नाम वापस ले लिया है. लिस्ट में पाकिस्तानी नाम भी शामिल है.

Shaheen Shah Afridi and Babar Azam
1 / 6
Shaheen Shah Afridi and Babar Azam

The Hundred Auction 2026: द हंड्रेड ऑक्शन 2026 चल रहा है. जहां पर भारतीय टीम को छोड़कर अन्य सभी बड़े खिलाड़ी इस लीग में हिस्सा लेने को तैयार हैं. हालांकि कुछ खिलाड़ी इस लीग से अपना नाम भी वापस ले रहे हैं. इस ऑक्शन से पहले 5 स्टार खिलाड़ियों ने अपना नाम वापस लिया है. हालांकि अभी तक इसका कोई साफ कारण नहीं सामने आया है.

विज्ञापन

पीटर सिडल

पीटर सिडल2 / 6

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज पीटर सिडल ने द हंड्रेड ऑक्शन 2026 से अपना नाम वापस लिया है. हालांकि सिडल इस ऑक्शन में अनसोल्ड भी जा सकते थे, लेकिन उसके बाद भी उन्होंने अपना नाम वापस लेने का कारण नहीं बताया है.

विज्ञापन

शाहीन शाह अफरीदी

शाहीन शाह अफरीदी 3 / 6

पाकिस्तानी वनडे टीम के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने भी अपना नाम वापस ले लिया है. अफरीदी का हाल के समय में प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है. जिसके कारण ही वो अनसोल्ड भी जा सकते हैं. हालांकि नाम वापस लेने का कारण अफरीदी ने साफ नहीं किया है.

अल्लाह गजनफर

अल्लाह गजनफर4 / 6

अफगानिस्तान के स्पिनर अल्लाह गजनफर ने भी द हंड्रेड के इस ऑक्शन से अपना नाम वापस ले लिया है. उभरते हुए स्टार स्पिनर अल्लाह भी अब हर लीग में खेलते हुए नजर आने लगे हैं. ऐसे में उनका नाम वापस लेना हैरानी भरा फैसला है.

विज्ञापन

क्विंटन डी कॉक

क्विंटन डी कॉक5 / 6

दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने भी द हंड्रेड ऑक्शन 2026 से अपना नाम वापस ले लिया है. हालांकि इसके पीछे का कारण पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है. डी कॉक भी लगभग हर लीग में खेलते हुए नजर आते हैं.

सुनील नरेन

सुनील नरेन 6 / 6

टी-20 लीग के दिग्गज सुनील नरेन ने भी द हंड्रेड ऑक्शन 2026 से अपना नाम वापस ले लिया है. नरेन दुनिया भर की क्रिकेट लीग में खेलते हुए नजर आते हैं. नरेन का नहीं खेलना इस लीग को बहुत बड़ा झटका है. इस खिलाड़ी के पीछे कई टीमें जाती.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन