टेस्ट में फिर से बादशाहत के लिए टीम इंडिया को करने होंगे ये 5 काम, नहीं तो हाथ से निकल जाएगा मौका

Team India: 2015 से लेकर 2023 तक टीम इंडिया ने टेस्ट फॉर्मेट में कमाल का प्रदर्शन किया है. इस दौरान भारतीय टीम ने घरेलू क्रिकेट में तो कमाल किया ही, लेकिन साथ ही विदेशी सरजमीं पर भी धमाल मचाया. पिछले 2 सालों से टेस्ट में टीम इंडिया लगातार कमजोर होती जा रही है.

Team India (Image generated by AI)
1 / 6
Team India (Image generated by AI)

Team India: टीम इंडिया फिलहाल टेस्ट फॉर्मेट में जूझती हुई नजर आ रही है. जिसके कारण ही बीसीसीआई, चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट सभी दबाव में नजर आ रहे हैं. अब अगर दोबारा टीम इंडिया को टेस्ट क्रिकेट में वहीं बादशाहत दोबारा हासिल करनी है, तो उन्हें 5 बड़े काम करने होंगे. जिसके बाद ही भारतीय टीम का दबदबा क्रिकेट के सबसे पुराने फॉर्मेट में नजर आएगा. कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर बड़ी जिम्मेदारी है. (Pic Credit- AI Generated)

विज्ञापन

स्पिन के खिलाफ बेहतर करनी होगी बल्लेबाजी

स्पिन के खिलाफ बेहतर करनी होगी बल्लेबाजी 2 / 6

एक समय स्पिनरों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाली टीम इंडिया अब अच्छा नहीं कर रही है. ऐसे में दोबारा अच्छी टीम बनने के लिए टीम इंडिया को स्पिनरों के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी. खासकर मध्यक्रम में खेल रहे बल्लेबाजों को.  (Pic Credit- AI Generated) 

विज्ञापन

घरेलू मैदान पर बनाना होगा किला

घरेलू मैदान पर बनाना होगा किला3 / 6

भारतीय टीम को साल 2012 के बाद 2024 में घरेलू मैदान पर हार मिली. 12 सालों तक जैसे टीम इंडिया के घरेलू मैदान को किले में बदल दिया था. कुछ वैसा ही अब एक बार फिर से टीम को करना होगा. अगर भारतीय टीम ने ऐसा किया, तो उनकी बादशाहत लौट सकती है.  (Pic Credit- ANI) 

ऑलराउंडर खिलाड़ियों की करनी होगी तलाश

ऑलराउंडर खिलाड़ियों की करनी होगी तलाश 4 / 6

टीम इंडिया ने जब टेस्ट क्रिकेट में राज किया, तो उस समय उनके पास रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन जैसे 2 स्टार ऑलराउंडर थे. दोनों ही खिलाड़ी गेंद और बल्ले के साथ मैच पलट सकते थे. मौजूदा समय में जडेजा की उम्र बढ़ गई है और अश्विन संन्यास ले चुके हैं. ऐसे में टीम इंडिया को 2 से 3 अच्छे ऑलराउंडर की तलाश करनी होगी. इनमें से अगर एक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर, तो टीम का काम और आसान हो जाएगा.  (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

स्पिन गेंदबाजी हुई कमजोर

स्पिन गेंदबाजी हुई कमजोर 5 / 6

विदेशी स्पिनर मौजूदा समय में आकर भारतीय सरजमीं पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं टीम इंडिया के स्पिनर विदेशी बल्लेबाजों को परेशान करने में नाकाम हो रहे हैं. जिसके कारण ही घरेलू क्रिकेट पर भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है.  (Pic Credit- AI Generated) 

तेज गेंदबाजी में तलाशने होंगे मैच विनर

तेज गेंदबाजी में तलाशने होंगे मैच विनर 6 / 6

मोहम्मद शमी को बाहर करने के बाद टीम इंडिया के पास टेस्ट में सिर्फ 2 मैच विनर तेज गेंदबाज नजर आ रहे हैं. जिसमें जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज का नाम शामिल है. इन दोनों के अलावा भी टीम के 3 से 4 मैच विनर गेंदबाज तलाशने होंगे. पिछली बादशाहत के समय टीम इंडिया के पास मोहम्मद शमी, उमेश यादव, इशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार के साथ ही जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज भी थे.  (Pic Credit- AI Generated) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन