उखड़ने लगी है दीवारों की पपड़ी तो ऐसे करें फिक्स, बिना मिस्त्री या पेंटर को बुलाए ही बन जाएगा काम

How To Fix Wall: दीवारों से पेंट हटने के कारण दीवार के एक या 2 हिस्से बाकी दीवार से अलग नजर आने लगते हैं. ऐसे में यहां जानिए किस तरह इस उखड़ते हुए पेंट को ठीक किया जा सकता है.

Wall Pain Peeling

यहां जानिए कैसे ठीक होगी पेंट हटी दीवार. AI Generated Image

Peeling Paint Fixing: घर की दीवारों का पेंट कई कारणों से हट सकता है, सूखेपन के कारण या बहुत गीलेपन के कारण और हो सकता है कि कोई टेप या पोस्टर उखाड़ा गया हो तो उससे पेंट पपड़ी बनकर टूटने लगे और निकलने लगे. ऐसे में छोटे-छोटे हिस्सों को भरने के लिए मिस्त्री या पेंटर को बुलवाना महंगा लगता है और जेब टाइट हो तो लगता है दीवार को जस का तस छोड़ दिया जाए या कोई और पोस्टर या अखबार लगाकर ढक दिया जाए. लेकिन, आप अगर कुछ आसान से स्टेप्स फॉलो कर लें तो यह दीवार का पेंट (Wall Paint) घर पर खुद ही फिक्स कर सकते हैं. यहां जानिए किस तरह दीवार पर उखड़ने वाले पेंट को ठीक किया जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

दीवार के उखड़ते पेंट को कैसे करें फिक्स

  • दीवार उखड़ने लगे तो इसे ठीक करने के लिए आपको एक कपड़े, पेंट ब्रश, प्रोटेक्टिव गियर, पेंट, पुट्टी, पुट्टी नाइफ, सैंडपेपर और अखबार की जरूरत होगी.
  • सबसे पहले वर्क एरिया तैयार करें. ग्लव्स पहन लें और चेहरे पर मास्क लगाएं. पेंट करने से पहले घर के खिड़की दरवाजे भी खोल दें.
  • अब जिस हिस्से को भरना है उसके नीचे अखबार या प्लास्टिक शीट लगा दें जिससे पेंट वगैरह गिरे तो फर्श या फर्नीचर गंदा ना हो.
  • उखड़ रहे पेंट को हटा दें. ध्यान रहे कि आप ज्यादा जोर ना लगाएं नहीं तो उसके अंदर की लेयर भी उखड़ जाएगी.
  • अगर दीवार में छेद या दरार नजर आ रही है तो सबसे पहले पुट्टी लेकर इन छेदों को भरें. पूरे छेद को भर देने के बाद पुट्टी को दीवार पर फैलाते हुए स्मूद कर लें.
  • जब पुट्टी सूख जाए तो सैंडपेपर लेकर दीवार को स्मूद कर लें. इससे दीवार उबड़-खाबड़ नहीं रहेगी.
  • इसके बाद अब पेंट लगाएं.
  • ब्रश या रोलर की मदद से दीवार को पेंट करें और अच्छे से सूखने दें. ऐसा लगेगा कि दीवार कभी इस तरह से उखड़ी ही नहीं थी.

क्यों उखड़ जाती है दीवार की पपड़ी

सूखापन – अगर दीवार बहुत ज्यादा धूप और हाई टेम्परेचर के संपर्क में आती है तो ड्राइनेस के कारण पेंट सूखने लगता है और दीवार से पपड़ी छूटना शुरू हो जाती है.

विज्ञापन

एक्सपायर्ड पेंट – दीवारों पर अगर पुराना और एक्सपायर्ड पेंट लगाया जाए तो इससे भी दीवार से पेंट हटने लगता है.

अलग-अलग पेंट्स को लेयर करना – अगर 2 अलग टाइप के पेंट को लेयर किया जाए तो इससे भी दीवार से पेंट उखड़ने लगता है.

विज्ञापन

नमी के कारण – हाई ह्यूमिडिटी और पानी की लीकेज के कारण दीवारों का पेंट सॉफ्ट पड़ने लगता है और छूटकर निकल जाता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ