ऋतुराज गायकवाड़ को हटाकर इस खिलाड़ी को कप्तान बनाने की मांग, CSK के पूर्व क्रिकेटर ने सामने रखा नाम
Sanju Samson Could Be CSK Captain Replacing Ruturaj Gaikwad: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स और उनके कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं. तमाम कोशिशों के बावजूद वो खुद को साबित करने में नाकाम रहे हैं, ऐसे में सवाल उठता है कि क्या अब येलो आर्मी के लिए कप्तान बदले का वक्त आ गया है.

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुब्रमण्यम बद्रीनाथ का मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 सीजन के दौरान ऋतुराज गायकवाड़ की जगह संजू सैमसन को कप्तान बनाने पर विचार कर सकती है. सीएसके के पूर्व मिडिल-ऑर्डर बैटर ने आगे कहा कि कप्तानी का असर इस सीजन में गायकवाड़ की बल्लेबाजी पर साफ दिख रहा है.
2 / 6सीएसके के कप्तान ने इस सीजन की 6 पारियों में 112.32 के स्ट्राइक रेट से महज 13.66 की औसत से रन बनाए हैं, जो कि बेहद खराब प्रदर्शन है. नतीजतन 5 बार की चैंपियन टीम 6 मैचों में सिर्फ़ 2 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर खिसक गई है.
3 / 6सीएसके में कप्तानी को लेकर चल रही उथल-पुथल पर बात करते हुए, बद्रीनाथ ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, 'ये सोचने वाली बात है कि क्या सीएसके मैनेजमेंट उन्हें कप्तानी से हटाकर संजू सैमसन को ये जिम्मेदारी सौंपने के बारे में सोचेगा.
4 / 6एस बद्रीनाथ ने आगे कहा, 'ऐसा इसलिए नहीं है कि वे कप्तान के तौर पर पूरी तरह से नाकाम रहे हैं, बल्कि कप्तानी का दबाव उनकी बल्लेबाजी पर साफ दिख रहा है. उनके चेहरे पर साफ देखा जा सकता है कि वो बहुत ज्यादा प्रेशर में हैं. क्या उस दबाव को कम करने के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स ऋतुराज की जगह संजू को कप्तान बना सकती है?'
5 / 6उन्होंने आगे कहा, ऋतुराज को अब अच्छा प्रदर्शन करना शुरू करना होगा. जब आप ओपनिंग करते हैं और पावरप्ले में बल्लेबाजी करते हैं, तो 6 मैचों तक लगातार नाकाम रहना बहुत बड़ी बात है. SRH के खिलाफ मैच में उनकी कप्तानी कम से कम ठीक-ठाक रही थी, लेकिन रन चेज करते वक्त उन्होंने बिल्कुल भी जिम्मेदारी नहीं निभाई.'
6 / 6चेन्नई सुपरकिंग्स को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 10 रनों से हार का सामना करना पड़ा, जहां एक तरफ बड़े रन चेज में ऋतुराज गायकवाड़ नाकाम रहे और 13 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हो गए.


















