CSK vs GT: ऋतुराज गायकवाड़ ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में निकल गए आगे

CSK vs GT: गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में ऋतुराज गायकवाड़ ने एमएस धोनी को पछाड़ दिया है. उन्होंने धोनी के रिकॉर्ड को तोड़कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है.

Cricket News - 2026-04-26T202702.737
1 / 6

CSK vs GT: चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच 26 अप्रैल को डबल हेडर के पहले मैच में भिड़ंत हुई. जीटी ने सीएसके को आसानी के साथ हरा दिया. इस मैच में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने एमएस धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया. गायकवाड़ ने इस मैच में अर्धशतकीय पारी खेली थी.  

विज्ञापन

गायकवाड़ ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

गायकवाड़ ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड2 / 6

जीटी के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ ने अर्धशतकीय पारी खेली थी. वह सीएसके की ओर से इस मैच में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले इकलौते बल्लेबाज थे. इसी के साथ उन्होंने एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

विज्ञापन

एमएस धोनी को पछाड़ा

एमएस धोनी को पछाड़ा3 / 6

सीएसके के लिए अब ऋतुराज गायकवाड़ सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. गायकवाड़ ने 23 बार 50+ स्कोर बनाया है, जबकि एमएस धोनी ने 22 बार सीएसके के लिए 50+ स्कोर बनाया है.

टॉप पर सुरेश रैना

टॉप पर सुरेश रैना4 / 6

इस मामले में पहले स्थान पर सुरेश रैना हैं, जिन्होंने सीएसके के लिए 34 बार 50+ स्कोर बनाया है. वह सीएसके के लिए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी हैं.

विज्ञापन

गायकवाड़ ने बनाए थे 74 रन

गायकवाड़ ने बनाए थे 74 रन5 / 6

ऋतुराज गायकवाड़ ने गुजरात के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली थी. उन्होंने 60 गेंदों में 74 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 6 चौके के अलावा 4 छक्के अपने नाम किए. उनके अलावा जेमी ओवर्टन ने 6 गेंदों में 18 रन बनाए.

खराब रहा है सीजन

खराब रहा है सीजन6 / 6

आईपीएल 2026 ऋतुराज गायकवाड़ के लिए अच्छा नहीं रहा है. उन्होंने अब तक खेले गए 8 मैचों में 25.42 की औसत के साथ 178 रन बनाए हैं. आंकड़े देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनका सीजन अब तक खराब रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन