रवि शास्त्री को मिला बड़ा सम्मान, वानखेड़े स्टेडियम में 'अमर' हुआ दिग्गज का नाम

Ravi Shastri Stand at Wankhede Stadium: भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर रवि शास्त्री को मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने सम्मानित किया है और वानखेड़े स्टेडियम में एक स्टैंड उनके नाम कर दिया गया. गुरुवार (9 अप्रैल) को 'रवी शास्त्री स्टैंड' का अनावरण किया गया.

Ravi Shastri Stand
1 / 8
Ravi Shastri Stand

Ravi Shastri Stand at Wankhede Stadium: टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच और दिग्गज क्रिकेटर रवि शास्त्री को मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने बड़ा सम्मान दिया है. गुरुवार (9 अप्रैल) को वानखेड़े स्टेडियम में एक स्टैंड का नाम उनके नाम पर रखा गया, जो उनके शानदार क्रिकेट करियर को एक बड़ा ट्रिब्यूट है. इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत के क्रिकेट के कई दिग्गज भी मौजूद रहे.    

विज्ञापन

वानखेड़े में रवी शास्त्री के नाम का स्टैंड

वानखेड़े में रवी शास्त्री के नाम का स्टैंड2 / 8

MCA ने रवि शास्त्री को सम्मानित करते हुए वानखेड़े स्टेडियम के लेवल-1 पर प्रेस बॉक्स के नीचे वाले स्टैंड को उनके नाम पर रखा है. यह उनके मुंबई और भारतीय क्रिकेट में योगदान को सम्मान देने के लिए किया गया है. शास्त्री ने बतौर खिलाड़ी, कोच और कमेंटेटर तीनों ही रोल में जबरदस्त योगदान दिया है.

विज्ञापन

शास्त्री ने MCA को कहा धन्यवाद

शास्त्री ने MCA को कहा धन्यवाद3 / 8

वानखेड़े में अपने नाम पर स्टैंड का सम्मान पाकर शास्त्री काफी भावुक नजर आए और इसके लिए MCA का धन्यवाद भी किया. शास्त्री ने कहा, "यह मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है. इस मुकाम तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है. मुझे बहुत गर्व है और इसके लिए मैं मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन का आभारी हूं."

मुंबई के दिग्गजों को भी मिला सम्मान

मुंबई के दिग्गजों को भी मिला सम्मान4 / 8

इस मौके पर सिर्फ शास्त्री ही नहीं, बल्कि मुंबई क्रिकेट के कई और दिग्गजों को भी सम्मानित किया गया. वानखेड़े स्टेडियम के गेट नंबर 3, 5 और 6 को क्रमशः दिलीप सरदेसाई, डायना एडुलजी और एकनाथ सोलकर के नाम समर्पित किया गया, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इन दिग्गजों को याद रखें. सरदेसाई ने 30 टेस्ट और 179 फर्स्ट क्लास मैच खेले थे.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी रहे मौजूद

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी रहे मौजूद5 / 8

'रवी शास्त्री स्टैंड' के अनावरण समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर और भारत के मौजूदा टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव समेत कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं.

मुंबई क्रिकेट के लिए गर्व का दिन - अजिंक्य नाइक

मुंबई क्रिकेट के लिए गर्व का दिन - अजिंक्य नाइक6 / 8

इनके अलावा, MCA के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक और अन्य अधिकारी भी इस समारोह में शामिल हुए. MCA अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने भी कहा कि ये मुंबई क्रिकेट के लिए गर्व का दिन है और इन महान खिलाड़ियों की विरासत आने वाले समय में भी लोगों को प्रेरित करती रहेगी.

विज्ञापन

रवि शास्त्री का क्रिकेट करियर

रवि शास्त्री का क्रिकेट करियर7 / 8

63 साल के रवि शास्त्री ने लंबे समय तक भारतीय टीम के लिए शानदार योगदान दिया. उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में 80 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 3830 रन बनाए. उनके नाम टेस्ट में 11 शतक हैं. इसके अलावा, वनडे क्रिकेट में उन्होंने 150 मैचों में 3108 रन बनाए, जिसमें 4 शतक भी शामिल है.

भारत के लिए झटके 280 विकेट

भारत के लिए झटके 280 विकेट8 / 8

वहीं, गेंदबाजी करते हुए उन्होंने भारत के लिए टेस्ट में 151 और वनडे में 129 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड और भी जबरदस्त है, जहां उन्होंने 509 विकेट लेने के साथ-साथ 34 शतकों की मदद से 13,202 रन बनाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन