IPL इतिहास में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एमएस धोनी समेत 5 भारतीय

Most Catches in IPL History: भारत में आईपीएल एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि एक त्योहार है. फैंस आईपीएल का इंतजार बेसब्री के साथ करते हैं. अब तक आईपीएल में 18 सीजन खेले जा चुके हैं. इस दौरान कई रिकॉर्ड बने हैं और टूटे हैं.आइए जानते हैं आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले 5 खिलाड़ियों के बारे में.

Cricket News - 2026-03-20T145531.419
1 / 7

विज्ञापन

एमएस धोनी

एमएस धोनी2 / 7

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम दर्ज है. उन्होंने 278 मैच में 158 कैच लपके हैं. धोनी साल 2008 से आईपीएल में हिस्सा ले रहे हैं.

विज्ञापन

दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक3 / 7

लिस्ट में दूसरा नाम दिनेश कार्तिक का है. उन्होंने 257 मैच में 145 कैच पकड़े हैं. दिनेश कार्तिक ने दिल्ली डेयरडेविल्स, मुंबई इंडियंस, किंग्स इलेवन पंजाब और आरसीबी के लिए खेला है.

एबी डिविलियर्स

एबी डिविलियर्स4 / 7

एबी डीविलियर्स आईपीएल में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं. उन्होंने 184 मैच में 118 कैच लपके हैं. डिविलियर्स ने साल 2008 से लेकर साल 2021 तक आईपीएल खेला.

विज्ञापन

विराट कोहली

विराट कोहली5 / 7

विराट कोहली भी आईपीएल 2008 से हिस्सा ले रहे हैं. उन्होंने अब तक खेले गए 267 मैच में 117 कैच लपके हैं. विराट आरसीबी का हिस्सा साल 2008 से हैं. आईपीएल 2026 में भी वह धमाल मचाने के लिए तैयार हैं.

रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा6 / 7

रवींद्र जडेजा भी आईपीएल 2008 से हिस्सा ले रहे हैं. उन्होंने अब तक 254 मैच में 109 कैच लपके हैं. जड्डू ने सीएसके, राजस्थान रॉयल्स, गुजरात लायंस और कोच्ची टस्कर्स के लिए खेला है.

विज्ञापन

सुरेश रैना

सुरेश रैना7 / 7

मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले छठे खिलाड़ी हैं. उन्होंने 205 मैच में 109 कैच लपके हैं. रैना ने साल 2008 से लेकर 2021 तक आईपीएल खेला.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन