IPL 2026 में विकेटों के लिए तरसते जसप्रीत बुमराह को मिला सहारा, अब होगा ड्रीम कमबैक?

Paras Mhambrey Defend Jasprit Bumrah: मुंबई इंडियंस के बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे ने जसप्रीत बुमराह का बचाव किया है. इस स्टार पेसर ने आईपीएल 2026 में कोई विकेट नहीं लिया है, और म्हाम्ब्रे ने उनकी फॉर्म को लेकर किसी भी फिक्र को कम करके आंका है.

Jasprit Bumrah MI
1 / 6
Jasprit Bumrah MI

Jasprit Bumrah Poor Form: जसप्रीत बुमराह कई सालों से मुंबई इंडियंस के मेन पेसर रहे हैं और फ्रेंचाइजी को बेशुमार कामयाबियां दिलाई हैं, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में वो विकेट लेने को तरस गए हैं.

विज्ञापन

2 / 6

पहले 5 मैचों में, मुंबई इंडियंस के इस धाकड़ गेंदबाज को कोई विकेट नहीं मिला है और उन्होंने 164 रन दिए हैं. बुमराह अपने करियर में पहली बार लगातार 5 मैचों में बिना विकेट के रहे हैं. उनका पिछला सबसे लंबा सूखा 2014 में आया था, जब वो लगातार चार मैचों में कोई विकेट नहीं ले पाए थे.

विज्ञापन

3 / 6

गुजरात के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर पारस म्हाम्ब्रे ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि ये कोई मुश्किल हालात है. बूम्स एक फाइटर है. वो पूरी हिम्मत से इस दौर का सामना कर रहा है. हर चीज को सिर्फ़ विकेटों से नहीं जोड़ा जा सकता.'

4 / 6

उन्होंने आगे कहा, 'वो खेल के अलग-अलग स्टेज में गेंदबाजी करते हैं. कई बार वो हमारे लिए अलग-अलग रोल निभाने आता है, जिसमें पावरप्ले को खत्म करना भी शामिल है. मेरे लिए सबसे जरूरी बात ये है कि वो हर प्रैक्टिस सेशन में कितनी लगन से आते है.'

विज्ञापन

5 / 6

पारस म्हाम्ब्रे को जसप्रीत बुमराह पर और इस मुश्किल दौर से बाहर निकलने की उनकी काबीलियत पर पूरा भरोसा है, क्योंकि वो पूरी मेहनत कर रहे हैं और इसका नतीजा जरूर मिलेगा. आईपीएल 2026 में सिर्फ एक मैच जीतने वाली मुंबई की टीम 20 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी.

6 / 6

म्हाम्ब्रे ने आगे कहा, 'कल नेट्स पर, वो उसी जोश के साथ आया और उसने वही किया जिसकी उससे उम्मीद थी. मुझे उस पर कोई शक नहीं है. मुझे यकीन है कि टीम में बाकी लोगों को भी - कप्तान, कोच और पूरे मैनेजमेंट को - उसके प्रदर्शन पर कोई शक नहीं है, और उसकी यह सारी मेहनत आने वाले मैचों में विकेटों में बदलेगी.'

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन