सांगली धोखाधड़ी आरोप के बीच खाटू श्याम पहुंचे पलाश मुच्छल, तस्वीरें हुईं वायरल
स्मृति मंधाना के पूर्व बॉयफ्रेंड पलाश मुच्छल की मुसीबतें फिलहाल बढ़ी हुई हैं. उनपर जातिगत टिप्पणी की वजह से मामला दर्ज किया गया है. हालांकि इसी बीच वह भगवान के दर पर माथा टेकने पहुंचे हैं, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं.

पलाश मुच्छल इन दिनों चर्चा में है. उनपर जातिगत टिप्पणी की वजह से मामला दर्ज कराया गया है. विवादों के घेरे में चल रहे पलाश अब राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर पहुंच गए हैं, जिसकी तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा की है. पलाश भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना से शादी भी रचाने वाले थे. लेकिन शादी वाले दिन ही दोनों की शादी टूट गई.
खाटू श्याम पहुंचे पलाश
2 / 6पलाश ने इंस्टाग्राम पर राजस्थान के खाटू श्याम जी और सालासर बालाजी मंदिरों के दर्शन की फोटो शेयर की, जिसमें वह माथा टेकते हुए नजर आ रहे हैं. वह भगवान के सामने नतमस्तक होते हुए दिखे.
लिखा खास मैसेज
3 / 6उन्होंने पोस्ट साझा करते हुए लिखा जहां सिर झुका, वहां सुकून मिला, खाटू श्याम जी – सालासर बालाजी, जीवन माता जी.” बता दें कि दर्शन करने से एक दिन पहले ही उनपर स्मृति मंधाना की सांगली निवासी बचपन के दोस्त के खिलाफ जातिवादी टिप्पणी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है.
पलाश पर गंभीर आरोप
4 / 6मंधाना के दोस्त विज्ञान प्रकाश माने ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है, जिसमें कहा गया है कि पलाश ने बहस के दौरान जाति आधारित अपमानजनक टिप्पणी की. पुलिस ने अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(1) के साथ-साथ धारा 351(2) और 352 के तहत मामला दर्ज किया है. मामले की जांच फिलहाल पुलिस कर रही है.
25 लाख की धोखाधड़ी का मामला
5 / 6विज्ञान प्रकाश के मुताबिक पलाश ने उनसे एक फिल्म बनाने के लिए 25 लाख उधार लिए थे. लेकिन बाद में पलाश पैसे देने से मुकर गए. हालांकि अब इस मामले की जांच चल रही है. लेकिन पलाश पर विज्ञान प्रकाश ने बड़ा आरोप लगाया है.
23 नवंबर को शादी टूटी
6 / 6पलाश के वकील ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे एक पब्लिसिटी स्टंट बताया है. बता दें कि पलाश और स्मृति मंधाना लंबे समय से रिलेशनशिप में थे. 23 नवंबर 2025 को दोनों की शादी होने वाली थी. लेकिन स्मृति के पिता ने इमरजेंसी के कारण शादी समारोह रोक दिया.



















