पीसीबी का नया पैंतरा, IPL 2026 से टकराएगी PAK-AUS सीरीज! क्या फैसला लेंगे कंगारू खिलाड़ी?

PAK-AUS ODI Series Clash with IPL 2026 Dates: पीसीबी ने पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के लिए एक संभावित शेड्यूल तैयार किया है. जियो न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक ये सीरीज लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में 31 मई से 4 जून तक होनी है. अभी इसकी आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है, लेकिन पीसीबी को कुछ टॉप कंगारू खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी का सामना करना पड़ सकता है, जो उस वक्त IPL में बिजी हो सकते हैं; क्योंकि ये तारीखें इंडियन प्रीमियर लीग के साथ टकरा रही हैं.

IPL Aus Pak
1 / 6
IPL Aus Pak

पीसीबी का नया पैंतरा समझ से परे है, क्योंकि कोई भी कंगारू खिलाड़ी आईपीएल मुकाबले को छोड़कर पाकिस्तान में इंटरनेशनल सीरीज नहीं खेलना चाहेंगे. इसके अलावा खुद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इस शेड्यूल से इनकार कर सकता है.

विज्ञापन

2 / 6

मई का आखिर वो वक्त होता है, जब टीमें प्लेऑफ में एंट्री करती हैं या फाइनल मुकाबला खेलती हैं. ऐसे में आईपीएल टीमें इस बात से खुश नहीं होंगी कि एक इंटरनेशनल सीरीज के कारण उनके टॉप ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर्स टीम से बाहर रहें. मौजूदा स्थिति को देखें तो आईपीएल 2026 की टॉप 4 टीमें हैं- PBKS, RCB, SRH और RR. इन सभी फ्रेंचाइजी में कंगारु प्लेयर्स का रोल बेहद अहम है.

विज्ञापन

3 / 6

कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शियस और जेवियर बार्टलेट जैसे खिलाड़ी पंजाब के लिए खेलते हैं; बेंगलुरु के पास जोश हेजलवुड हैं; जबकि हैदराबाद की टीम में ट्रैविस हेड और पैट कमिंस शामिल हैं. कुछ अन्य टीमें जो अभी टॉप 4 में तो नहीं हैं, लेकिन दौड़ में बनी हुई हैं, उनमें भी ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ियों की अच्छी-खासी मौजूदगी है.

4 / 6

केकेआर की टीम में कैमरून ग्रीन हैं, वहीं चेन्नई के पास मैथ्यू शॉर्ट और स्पेंसर जॉनसन हैं. ये भी न भूलें कि मिचेल स्टार्क हाल ही में डीसी से जुड़े हैं, जबकि मिचेल मार्श लखनऊ की टीम में बिजी हैं. तो कुल मिलाकर, अगर पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज होती है, तो ये देखना दिलचस्प होगा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया किन खिलाड़ियों को वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान जाने का निर्देश देता है.

विज्ञापन

5 / 6

ये बात भी ध्यान में रखनी चाहिए कि हो सकता है फ्रेंचाइजी या बीसीसीआई आखिरी खिलाड़ियों को जाने से न रोक पाएं; लेकिन फ्यूचर में होने वाली नीलामी में टीमें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को खरीदने से परहेज कर सकती हैं. लीग स्टेज का आखिरी मैच 24 मई को खत्म होगा, जबकि प्लेऑफ 27 मई से शुरू होंगे.

6 / 6

एक और बात जो ध्यान में रखनी जरूरी है, वो ये है कि भले ही फाइनल को छोड़कर, सीरीज की कोई भी तारीख आईपीएल के साथ सीधे तौर पर नहीं टकरा रही है; लेकिन खिलाड़ियों को ट्रैवल करने, तैयारी करने और 2 महीने तक लगातार क्रिकेट खेलने के बाद आराम करने के लिए कुछ समय की जरूरत होगी, और हो सकता है कि ये सब कुछ महज कुछ ही दिनों में मुमकिन न हो पाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन