MS Dhoni Birthday: धोनी के वो 5 'महारिकॉर्ड', जिन्हें छूना भी खिलाड़ियों के लिए है सपना

MS Dhoni Birthday: पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी आज (7 जुलाई) अपना अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं. धोनी की गिनती दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में की जाती है, जिन्होंने अपने करियर में भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया. इस मौके पर आइए जानते हैं धोनी के 5 ऐसे महारिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं है.

MS Dhoni (PIC Credit- Social Media)
1 / 6
MS Dhoni (PIC Credit- Social Media)

MS Dhoni Birthday: भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी आज यानी 7 जुलाई 2026 को अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं. 'कैप्टन कूल' के नाम से मशहूर धोनी ने अपनी शानदार कप्तानी, बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग के दम पर भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया. उन्होंने अपने करियर में ऐसे कई कीर्तिमान बनाए, जो आज भी अटूट हैं और जिन्हें तोड़ना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं है.  

विज्ञापन

1. तीनों ICC ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के इकलौते कप्तान

1. तीनों ICC ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के इकलौते कप्तान2 / 6

एमएस धोनी दुनिया के इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने आईसीसी की तीनों ट्रॉफी जीतने का कारनामा किया है. उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की. माही का यह रिकॉर्ड आज भी अन्य कप्तानों के लिए सपना है. (PIC Credit- Social Media)

विज्ञापन

2. सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी

2. सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी3 / 6

धोनी को क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में गिना जाता है, जिनके फैसले अक्सर विरोधी टीम को चौंका देते थे. धोनी टेस्ट, वनडे और टी20I मैचों को मिलाकर सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी हैं.  उन्होंने भारत के लिए 60 टेस्ट, 200 वनडे और 72 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी की. कुल 332 इंटरनेशनल मुकाबलों में टीम इंडिया की कमान संभालते हुए उन्होंने 178 मैचों में जीत दिलाई, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है. (PIC Credit- Social Media)

3. वनडे में बतौर विकेटकीपर सबसे बड़ी पारी

3. वनडे में बतौर विकेटकीपर सबसे बड़ी पारी4 / 6

साल 2005 में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में धोनी को पहली बार नंबर-3 पर बल्लेबाजी का मौका मिला. उन्होंने इस अवसर को यादगार बनाते हुए 145 गेंदों में 183 रन की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 15 चौके और 10 छक्के निकले. यह आज भी वनडे क्रिकेट में किसी विकेटकीपर बल्लेबाज का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है. (PIC Credit- Social Media)

विज्ञापन

4. वनडे में सबसे ज्यादा नॉट आउट रहने वाले बल्लेबाज

4. वनडे में सबसे ज्यादा नॉट आउट रहने वाले बल्लेबाज5 / 6

एमएस धोनी को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशरों में गिना जाता है. उन्होंने कई ऐसे मुकाबलों में भारत को जीत दिलाई, जहां हार लगभग तय लग रही थी. यही वजह है कि वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा 84 बार नॉट आउट रहने का रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज है. यह आंकड़ा उनकी मैच फिनिश करने की क्षमता को बखूबी दर्शाता है. (PIC Credit- Social Media)

5. इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्टंपिंग

5. इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्टंपिंग6 / 6

धोनी सिर्फ बल्लेबाजी और कप्तानी में ही नहीं, बल्कि विकेटकीपिंग में भी बेमिसाल रहे. उनकी फुर्ती और बिजली जैसी तेज स्टंपिंग दुनिया भर में मशहूर रही. उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के 538 मैचों में कुल 195 स्टंपिंग की, जो क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा है. इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर श्रीलंका के महान विकेटकीपर कुमार संगकारा हैं, जिन्होंने 139 स्टंपिंग की थीं. धोनी के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज स्टम्पिंग का रिकॉर्ड भी है. उन्होंने वेस्टइंडीज के कीमो पॉल को महज 0.08 सेकेंड में स्टम्प किया था. (PIC Credit- Social Media)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन