IPL 2026 में ये 5 कप्तान ही बन गए हैं अपनी टीम की सबसे बड़ी परेशानी, एक तो हो सकता है प्लेइंग 11 से बाहर
IPL 2026: आईपीएल में फ्रेंचाइजी अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को ही कप्तानी सौंपती है. जिससे वो अच्छा प्रदर्शन करके मैदान पर पूरी टीम को मोटिवेट कर सके. हालांकि उसके बाद भी कुछ समय ऐसा भी देखने को मिलता है कि वो स्टार खिलाड़ी बतौर कप्तान मैदान पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाता है.

IPL 2026: आईपीएल 2026 में ऑक्शन के बाद सभी टीमें बहुत ही मजबूत नजर आ रही थी, लेकिन ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है. 5 फ्रेंचाइजियों के खराब प्रदर्शन के पीछे तो उनके कप्तान ही नजर आ रहे हैं. इन टीमों के कप्तानों ने आईपीएल 2026 में अब तक अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है. जिसके कारण ही उनकी टीम भी फिलहाल टॉप 2 में नहीं नजर आ रही है.
अजिंक्य रहाणे
2 / 6कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम मौजूदा समय में 10वें पायदान पर नजर आ रही है. रहाणे भी बतौर बल्लेबाज भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं. रहाणे ने 7 मैचों में सिर्फ 152 रन ही बनाए हैं. इस दौरान मुंबई के खिलाफ ही उन्होंने 67 रन बना लिए थे.
ऋतुराज गायकवाड़
3 / 6चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पॉइंट्स टेबल में इस समय 8वें पायदान पर नजर आ रही है. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के बल्ले से रन नहीं आ रहे हैं. गायकवाड़ ने अब तक खेले 6 मैचों में सिर्फ 82 रन ही बनाए हैं.
ऋषभ पंत
4 / 6लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अंकतालिका में 9वें नंबर पर है. इस टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने 6 पारियों में 147 रन बनाए हैं. जिसमें से सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में ही उन्होंने 68 रन बना लिए थे.
हार्दिक पांड्या
5 / 6मुंबई इंडियंस की टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर नजर आ रही है. पांड्या बतौर खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं पा रहे हैं. पांड्या ने 5 पारियों में सिर्फ 96 रन बनाए हैं. वहीं सिर्फ 3 विकेट ही अपने नाम कर सके हैं.
रियान पराग
6 / 6राजस्थान रॉयल्स की टीम पर बैक टू बैक हार के बाद सवाल उठ रहे हैं. कप्तान रियान पराग के बल्ले से भी इस सीजन में रन नहीं आ रहे हैं. पराग ने अब तक खेले 6 पारियों में सिर्फ 61 रन ही बनाए हैं.



















