IPL 2026 के बाद स्टीफन फ्लेमिंग को हटा सकती है CSK, लगातार हार के बाद उठने लगे सवाल
Chennai Super Kings: एक समय आईपीएल की सबसे बड़ी टीम रही चेन्नई सुपर किंग्स का फिलहाल बुरा दौर चल रहा है. पिछले 3 सीजन से फ्रेंचाइजी का प्रदर्शन लगातार गिरता जा रहा है. जिसके कारण अब फ्रेंचाइजी के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग के ऊपर भी सवाल उठने लगे हैं.

Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने स्टीफन फ्लेमिंग के कोचिंग में 5 आईपीएल ट्रॉफी जीती है. वहीं फ्रेंचाइजी को फ्लेमिंग ने 2 चैंपियंस लीग भी जिताया है, लेकिन आईपीएल 2024 से टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. आईपीएल 2025 में तो टीम ने पॉइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर फिनिश किया था. ऐसे में अब हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग के ऊपर सवाल उठने लगे हैं.
स्टीफन फ्लेमिंग और ऋतुराज गायकवाड़
2 / 6ऋतुराज गायकवाड़ और स्टीफन फ्लेमिंग की जोड़ी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अच्छा नहीं कर पा रही है. आईपीएल 2026 में टीम ने 3 मैच खेले हैं और तीनों में ही सीएसके को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है.
जहीर खान का आया बड़ा बयान
3 / 6फ्लेमिंग के बुरे दौर के बारे में बोलते हुए जहीर खान ने कहा, “पहले ये टीम अनुभवी खिलाड़ियों पर दांव लगाती थी जो टीम की रणनीति में भी य़ोगदान देते थे. लेकिन, अब वो भविष्य की सोचते हुए युवा खिलाड़ियों को तरजीह दे रहे हैं. जब अनुभवी से नए खिलाड़ियों की ओर स्विच करेंगे तो आपको हार झेलने के लिए भी तैयार रहना होगा. वही CSK के साथ हो रहा है.’
मुरली कार्तिक का भी आया रिएक्शन
4 / 6पूर्व खिलाड़ी मुरली कार्तिक ने स्टीफन फ्लेमिंग का बचाव करते हुए कहा, ‘जब खिलाड़ियों को खरीदा जा रहा था तो उस वक्त ऑक्शन टेबल पर फ्लेमिंग अकेले नहीं थे. बल्कि उनके साथ और लोग भी मौजूद थे.’
महेंद्र सिंह धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग
5 / 6बतौर हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग को सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ही सफलता मिली है. सीएसके के कप्तान जब धोनी नहीं रहे हैं, तो टीम का प्रदर्शन खराब रहा है. साउथ अफ्रीका टी-20 और मेजर लीग क्रिकेट में भी बतौर कोच फ्लेमिंग को सफलता नहीं मिली है.
अब फ्लेमिंग से आगे बढ़ सकती है सीएसके
6 / 6जिस अंदाज में टीम ने पिछले कुछ सालों में परफॉर्म किया है, उसके बाद फ्रेंचाइजी स्टीफन फ्लेमिंग से आगे बढ़ सकती है. हालांकि फ्रेंचाइजी के मालिक एन श्रीनिवासन ये फैसला आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद कर सकते हैं.



















