IPL 2026: CSK के खिलाफ महामुकाबले में ऐसी होगी RCB की प्लेइंग 11! ये 3 बड़े खिलाड़ी बैठ सकते हैं बाहर
RCB Possible Playing 11: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का IPL 2026 में अगला मैच CSK के खिलाफ होने वाला है. इस बड़े मैच में RCB के टीम कॉम्बिनेशन पर सभी की नजर है. आइए RCB की संभावित प्लेइंग 11 के बारे में जानते हैं.

RCB Possible Playing 11: IPL 2026 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला होने जा रहा है. दोनों ही टीमों के बीच बड़ा इतिहास रहा है. एमएस धोनी इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं. CSK को अपने शुरुआती दोनों मैचों में हार मिली है, वहीं RCB ने अपने पहले मैच में SRH को हराया. RCB की टीम बेहद मजबूत नजर आ रही है लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स जैसी बड़ी टीम के खिलाफ कॉम्बिनेशन पर सभी की नजर है. आइए आरसीबी की संभावित प्लेइंग 11 देखते हैं.
फिल साल्ट-विराट कोहली करेंगे ओपनिंग
2 / 7विराट कोहली और फिल साल्ट CSK के खिलाफ ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे. दोनों की जोड़ी काफी हिट रही है. विराट कोहली पिछले मैच में बेहतरीन फॉर्म में नजर आए थे. फिल साल्ट भले ही जल्दी आउट हो गए थे लेकिन अब CSK के खिलाफ बवाल मचा सकते हैं.
मिडल ऑर्डर में कई बड़े नाम
3 / 7देवदत्त पडिक्कल और रजत पाटीदार पिछले मैच में बेहतरीन टच में नजर आए थे. इसके अलावा मिडल ऑर्डर में जितेश शर्मा के रूप में एक तगड़ा फिनिशर मौजूद है. तीनों ही क्रमशः 3, 4 और 5 नंबर पर RCB की बल्लेबाजी संभाल सकते हैं. उनके पास जैकब बेथेल और वेंकटेश अय्यर का भी विकल्प है, लेकिन उन्हें CSK के खिलाफ बाहर बैठना और अपने मौके का इंतजार करना पड़ सकता है.
कौन होगा फिनिशर और ऑलराउंडर?
4 / 7रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास टिम डेविड के रूप में एक तगड़ा फिनिशर है. इसके अलावा रोमारियो शेफर्ड और क्रुणाल पांड्या भी बड़े शॉट्स खेलने के लिए जाने जाते हैं. दोनों ही गेंदबाजी का विकल्प भी प्रदान करते हैं. शेफर्ड ने तो पिछले मैच में तीन विकेट भी झटके थे.
ऐसा होगा गेंदबाजी अटैक
5 / 7क्रुणाल पांड्या और रोमारियो शेफर्ड के अलावा भुवनेश्वर कुमार और जैकब डफी पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. डफी का डेब्यू तगड़ा रहा था और CSK के खिलाफ भी वो धमाल मचाना चाहेंगे. अभिनंदन सिंह के लिए पिछला मैच अच्छा नहीं रहा था. उनकी जगह लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज मंगेश यादव की टीम में एंट्री हो सकती है.
कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?
6 / 7RCB के पास इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में सुयश शर्मा का उपयोग करने का विकल्प है. अगर RCB पहले गेंदबाजी करती है, तो सुयश प्लेइंग 11 में हो सकते हैं और देवदत्त पडिक्कल दूसरी पारी में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आ सकते हैं.
RCB की संभावित प्लेइंग 11
7 / 7फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), रोमारियो शेफर्ड, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, मंगेश यादव. (इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा)


















